Sikar News: कोर्ट के बाहर 11 वें दिन भी अधिवक्ताओं का धरना जारी, समर्थन देने पहुंचे पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नारायण सिंह

Sikar News: सीकर संभाग व नीमकाथाना जिले की बहाली की मांग को लेकर आज 11 वें दिन भी अभिभाषक संघ का क्रमिक अनशन व धरना सीकर कोर्ट के बाहर लगातार जारी रहा. वहीं अधिवक्ताओं के धरने को समर्थन देने के लिए आज कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चौधरी नारायण सिंह धरना स्थल पर पहुंचे.

Sikar News: कोर्ट के बाहर 11 वें दिन भी अधिवक्ताओं का धरना जारी, समर्थन देने पहुंचे पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नारायण सिंह

Sikar News: राजस्थान के सीकर संभाग व नीमकाथाना जिले की बहाली की मांग को लेकर आज 11 वें दिन भी अभिभाषक संघ का क्रमिक अनशन व धरना सीकर कोर्ट के बाहर लगातार जारी रहा. वकीलों के धरने को समर्थन देने के लिए कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता भी धरने पर बैठे रहे. 

वहीं अधिवक्ताओं के धरने को समर्थन देने के लिए आज कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व वन मंत्री चौधरी नारायण सिंह धरना स्थल पर पहुंचे. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी नारायण सिंह करीब 2 घंटे तक अभिभाषक संघ के धरना स्थल पर बैठे रहे.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह ने आम जनता में गरीबों के हितों में अभिभाषक संघ की ओर से किए जा रहे धरना प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित रूप से अधिवक्ताओं की अगुवाई में जो निर्णय भाजपा सरकार ने किया है, उसको बदलने में निश्चित रूप से सफलता मिलेगी. 

चौधरी नारायण सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं के अकेले अगवानी करने और आंदोलन करने से काम नहीं चलेगा. उन्होंने कहा कि आम आदमी भी इस आंदोलन से जुड़े और महसूस करें कि जो हमारे साथ अन्याय व कुठाराघात हुआ है, उसका आमजन की आभास करने का काम भी करना है. 

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह ने कहा कि नेतृत्व तो अधिवक्ताओं का रहेगा. इसके साथ हम सबको मिलकर इस आदेश को निरस्त करवाना है. उन्होंने कहा कि सिर्फ पांच आदमियों के बैठने से सरकार को दबाव में नहीं लिया जा सकता.

जब हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर आएंगे तभी कुछ होगा. वरना आप लोग उम्मीद छोड़ दें कि जो अधिवक्ता धरने पर बैठे हैं, उनसे सरकार अपना निर्णय बदलेगी. चौधरी नारायण सिंह ने कहा कि जो आदमी अन्याय सहन करता है. वह सबसे बड़ा दोषी है. 

अगर इस भाजपा सरकार में आपके साथ अन्याय हुआ है और आप अन्याय सहन कर रहे हैं, तो सबसे बड़े दोष के भागी इस सरकार समय में आप होंगे. इसलिए सब मिलकर काम करें और फैसला करें और सरकार का जो फैसला है, उसको बदलने का प्रयास करें और उसको तेज करें.

Trending news