सीकर में एकादशी और बक़रीद को लेकर सीएलजी की बैठक, धार्मिक त्यौहारों को शांति से मनाने के दिए निर्देश

Sikar News: सीकर जिले के रींगस पुलिस थाने में निर्जला एकादशी और बक़रीद को लेकर सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता थानाधिकारी सुरेश कुमार ने की.

सीकर में एकादशी और बक़रीद को लेकर सीएलजी की बैठक, धार्मिक त्यौहारों को शांति से मनाने के दिए निर्देश

Sikar News: सीकर जिले के रींगस पुलिस थाने में निर्जला एकादशी और बक़रीद को लेकर सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कर रहे थानाधिकारी सुरेश कुमार ने धार्मिक त्यौहारों को शांति और सद्भाव से मनाने के लिए निर्देशित किया.

इसी के साथ रींगस में पैर पसार रहे नशे की गिरफ्त में आने से युवाओं को बचाने के सुझाव दिए. वहीं कस्बे के व्यापारी वर्ग से भी सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की गई, जिससे सुगमता से आवागमन हो सके. पूर्व छात्रसंघ महासचिव नरेंद्र कुमावत ने लोक परिवहन संचालकों की बढ़ती दादागिरी से यात्रियों को होने वाली परेशानी से अवगत करवाया.

कुमावत ने आरोप जयपुर से रींगस आने के दौरान बस संचालक रींगस की सवारियां नहीं बैठाते हैं और मनमाफिक किराया वसूलते हैं. यहां तक कि कई बार तो हाथापाई तक की नौबत आ जाती है. बैठक में मौजूद एक युवक ने कस्बे में वाहनों से स्टंट करने की समस्या से अवगत करवाया, जिस पर थानाधिकारी ने टीम बनाकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया. इस दौरान बड़ी संख्या में सीएलजी व शांति समिति के सदस्य मौजूद थे.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

वहीं दूसरे मामले में सीकर जिले के खाटूश्यामजी में राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत आज खाटूश्यामजी पहुंचे. उन्होंने बाबा श्याम के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की. कैबिनेट मंत्री के श्याम मंदिर पहुंचने पर श्री श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया.

दर्शन के उपरांत मंत्री गहलोत ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और दर्शन व्यवस्था की सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार, मंदिर कमेटी और प्रशासन मिलकर श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सुविधाजनक दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं.

मंत्री गहलोत ने यह भी बताया कि सरकार प्रदेश के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके।इस दौरान उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर और तहसीलदार महिपाल राजावत ने मंत्री की अगवानी की और उन्हें मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी दी.

Trending news