&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News: श्रीमाधोपुर इलाके के अजितगढ़ में माकपा कार्यकर्ताओं ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विद्युत विभाग के कार्यालय पर 6 घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया.
इसमें स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया बंद करने, बिजली का निजीकरण रोकने, घरेलू नए कनेक्शनों पर 100 यूनिट प्रति माह की छूट, किसानों को मांगते ही कृषि कनेक्शन देने और कृषि के लिए दिन में 6 घंटे लगातार बिजली आपूर्ति करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल थीं. ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि ग्रामीण क्षेत्रों में सिंगल फेज बिजली 24 घंटे दी जाए, 33 केवी के सभी पावर हाउस पर सरकारी कर्मचारी नियुक्त किए जाएं और ठेका प्रथा बंद हो.
साथ ही विद्युत कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के लिए अलग बजट जारी करने, जिन उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर लग चुके हैं, उनके पुराने मीटर पुनः लगाने, 15 साल या 50 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले कर्मचारियों की छंटनी रोकने और सीकर जिले में आरा मशीनों के लाइसेंस जारी करने की मांगें भी रखी गईं.
माकपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इन मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में माकपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे.
पढ़ें सीकर की एक और खबर
Sikar News: शहर के शांति नगर में स्थित एक धार्मिक स्थल में धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया. सभी ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया.
सूचना पर उद्योग नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को थाने लेकर आई. पुलिस ने 17 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद सभी लोगों को छोड़ दिया. इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई है.
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाते हुए गौरव दीक्षित ने थाने में मामला दर्ज करवाया है. वहीं दूसरी पक्ष की ओर से पादरी सेल्वन ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर चर्च में घुसकर मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का मामला दर्ज करवाया है.
इस मामले में एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि उद्योग नगर थाना इलाके में सूचना मिली कि शांति नगर इलाके में एक चर्च है जहां पर कुछ लोग गए हैं. जिनका आरोप है कि चर्च में धर्मांतरण करवाया जा रहा है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच आपस में कहासुनी हो रही थी. जिसके बाद दोनों पक्षों को पुलिस थाने पर लाया गया और मामले में पूछताछ की गई.
एक पक्ष के लोगों का कहना है कि वह कोई धर्मांतरण नहीं करवा रहे हैं बल्कि हम हमारी पूजा कर रहे हैं. वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप है कि यह लोगों को बहला फुसलाकर धर्मांतरण कर रहे हैं. ऐसे में दोनों ही पक्षों की ओर से रिपोर्ट दी गई. इसके बाद मामले में प्रकरण दर्जकर लिया गया है और मामले में अनुसंधान किया जा रहा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Sikar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!