नीमकाथाना में स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन, उपभोक्ता बोले– किसानों-मजदूरों को बनाया जा रहा अडानी का गुलाम

Sikar News: नीमकाथाना में बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति नीमकाथाना शहर ने बिजली निजीकरण, स्मार्ट मीटर के खिलाफ सहायक अभियंता कार्यालय नीमकाथाना शहर पर धरना दिया.

नीमकाथाना में स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन, उपभोक्ता बोले– किसानों-मजदूरों को बनाया जा रहा अडानी का गुलाम
Image Credit: Sikar News

Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले में नीमकाथाना में बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति नीमकाथाना शहर ने बिजली निजीकरण, स्मार्ट मीटर के खिलाफ विनय प्रकाश सैनी, कैलाश सोनी की अध्यक्षता में सहायक अभियंता कार्यालय नीमकाथाना शहर पर धरना दिया.

माकपा नेता कॉमरेड गोपाल सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर लगाकर बीजेपी सरकार किसान मजदूर को अडानी का गुलाम बनाना चाहती है. स्मार्ट मीटर लगने से बिजली का पूरी तरह से निजीकरण हो जाएगा, जिससे सरकारी रोजगार पूरी तरह से खत्म हो जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

स्मार्ट मीटर में रिचार्ज होने पर ही बिजली आएगी. रिचार्ज खत्म होते ही बिजली बंद हो जाएगी. बिजली उपभोक्ताओं को बिजली के लिए पहले पैसे देने होंगे बाद में बिजली मिलेगी. मतलब हमारे पैसे को कंपनियां अपने बिजनेस में लगाएंगी. गैस सब्सिडी जिस तरह से बंद हो गई उसी तरह से 100 यूनिट फ्री मिलती हैं, वो भी बंद हो जाएगी.

उन्होंने कहा कि अगर सरकार को स्मार्ट काम करना है, तो बिजली विभाग की लापरवाही से होने वाली घटनाओं पर रोक लगाए. अघोषित बिजली कटौती बंद करें, रास्तों में खड़े खंभों, क्षतिग्रस्त खंभों पर काम करें, लेकिन स्मार्ट मीटर के नाम पर किसान मजदूर को लूटना बंद करें.

नीमकाथाना जिला व नगरपरिषद निरस्त करने पर भी बीजेपी के नुमाइंदे बेशर्म जुबान से कह रहे हैं कि नीमकाथाना में सरकार विकास को तेज गति से बढ़ाएगी. बेशर्मी की भी हद हो गई. विनाश करने के बावजूद भी विकास करने की जुबान कह रहे हैं.

जिस तरह से नीमकाथाना जिला व नगरपरिषद निरस्त किया है व स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, तो ये जनता जनार्दन सब देख रही है. आने वाले समय में पंचायतीराज व नगर निकाय चुनाव में सबक सिखाने का काम करेगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSikar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More