राजस्थान में शर्मनाक हरकत! महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को पीटा, थप्पड़ मारे, खींचे...

Rajasthan News: सीकर के धोद में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर आरोपी के परिवार वालों ने हमला कर दिया. महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की. घटना का वीडियो सामने आने के बाद राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज किया गया है.

राजस्थान में शर्मनाक हरकत! महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को पीटा, थप्पड़ मारे, खींचे...
Image Credit: Sikar News

Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले के धोद इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. डीडवाना-कुचामन की मौलासर पुलिस, जो एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने आई थी, पर आरोपी के परिवार वालों ने हमला कर दिया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिलाएं पुलिसकर्मियों के बाल खींचती और थप्पड़ मारती दिख रही हैं.

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, यह घटना मौलासर पुलिस थाने में दर्ज एक पोक्सो एक्ट के मामले से जुड़ी है. मौलासर की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को धोद के गौतम नामक युवक ने बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था. नाबालिग को बरामद करने के बाद जब उसके बयान लिए गए, तो उसने गौतम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया.

Add Zee News as a Preferred Source

इसके बाद, आरोपी गौतम को पकड़ने के लिए मौलासर थाने से दो कांस्टेबल, मुकेश और विजेंद्र, धोद में उसके घर पहुँचे. उन्होंने आरोपी को बड़ी मुश्किल से पकड़कर घर के बाहर निकाला.

पुलिसकर्मियों से मारपीट और हंगामा
जैसे ही पुलिसकर्मी आरोपी को लेकर आगे बढ़े, गौतम के परिवार के लोग रास्ते में आ गए और दोनों पुलिसकर्मियों को रोक लिया. इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिलाएं पुलिसवालों के बाल खींच रही हैं और थप्पड़ मार रही हैं. इस दौरान आरोपी गौतम ने भी कई बार भागने की कोशिश की, लेकिन दोनों कांस्टेबलों ने उसे मजबूती से पकड़े रखा.

मौलासर पुलिस ने तुरंत धोद पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद धोद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी गौतम सहित उसके परिवार के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया.

राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज
मौलासर पुलिस के कांस्टेबल मुकेश और विजेंद्र की शिकायत पर धोद पुलिस थाने में राजकार्य में बाधा सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई थी, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है. यह घटना कानून-व्यवस्था के लिए एक गंभीर चुनौती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar news हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.
Read More