डोटासरा से मिली Sikar की वायरल रील वाली छात्रा, दिखाया था विकास का आईना

Sikar News: कुछ समय पहले राजस्थान में एक वीडियो वायरल हुआ था. एक गांव की शिवानी नाम की एक बालिका का स्कूल जाते समय गांव में भर पानी से गुजरते हुए वीडियो वायरल हुआ था और इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया गया था, जिसमें वह बालिका नेताओं को दोष देते हुए नजर आ रही थी.

डोटासरा से मिली Sikar की वायरल रील वाली छात्रा, दिखाया था विकास का आईना
Image Credit: sikar news

Sikar News: जिले के लक्ष्मणगढ़ इलाके के गाड़ौदा की जिस स्कूली छात्रा का गांव के भरे पानी के बीच से गुजरते हुए वीडियो वायरल हुआ था. वह छात्रा आज पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा से मिली. ग्रामीणों के साथ छात्र गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर पहुंची और उनसे पानी निकासी के समाधान की मांग की.

छात्रा पीसीसी गोविंद सिंह डोटासरा के विधानसभा क्षेत्र के गांव की ही रहने वाली है. उससे मुलाकात के बाद गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि गांव में विधायक कोटे से एक जनरेटर पंप सेट की व्यवस्था अभी तुरंत की जा रही है. इसके साथ-साथ दो जनरेटर और लगाए जा रहे हैं और बारिश के बाद इस पानी की समस्या का स्थाई समाधान कर दिया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

डोटासरा ने कहा कि हमारी बेटी ने गांव की समस्या उठाई इसके लिए मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं. हमारे बेटे-बेटियों को गांव की इस तरह की समस्याएं उठानी चाहिए. गौरतलब है कि गांव की शिवानी नाम की एक बालिका का स्कूल जाते समय गांव में भर पानी से गुजरते हुए वीडियो वायरल हुआ था और इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया गया था, जिसमें वह बालिका नेताओं को दोष देते हुए नजर आ रही थी.

हाल ही मे सीकर क लक्ष्मणगढ़ की एक स्कूली छात्रा का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह घुटनो तक भरे पानी से गुजर रही थी और गांव के विकास पर सवाल उठा रही थी. वीडियो में छात्रा ने गांव की बदहाली, जलभराव और खराब उपकरणों पर तीखा प्रहार किया था. पानी सेगुजरती छात्रा ने गुस्से में कहा था कि ये हमारे गाव का विकास है. थोड़ी सी बारिश में नदी बहने लगती है.

बता दें कि लक्ष्मणगढ़ इलाके में भीषण गर्मी और उमस के बाद सावन के पहले सोमवार से ही इन्द्र देव मेहरबान हो रहे हैं, जिसके कारण इलाके में लगातार रूक-रूककर बारिश का दौर जारी है. बीती रात को आकाशीय बिजली गरजने के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई, जिससे नगर पालिका प्रशासन के दावों की पोल खुल गई. इलाके में 66 एमएम बारिश दर्ज की गई.

झमाझम हुई बारिश के बाद लक्ष्मणगढ़ जिला अस्पताल, एसडीएम कार्यालय ओर न्यायालय परिसर के सामने बरसात का पानी जमा हो गया हालांकि नगर पालिका प्रशासन द्वारा बरसात के पानी के समाधान के लिए लाखों रुपए खर्च करके एसडीएम कार्यालय के पास और जिला अस्पताल के पास पानी निकासी के लिए डेम बनवाये थे.वह भी नाकाम होते नजर आए. सरकारी कार्यालय के सामने जमा बरसात के पानी से आमजन परेशान होते नजर आया. वहीं जिला अस्पताल के सामने जमा बरसात के पानी से मरीज को भी परेशानी झेलनी पड़ी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.