Sikar News: सीकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोगा बेनीवाल गिरफ्तार, सिर पर था हजारों का इनाम

Sikar News: सीकर की गोकुलपुरा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने 10 हजार के इनामी बदमाश गोगराज उर्फ गोगा बेनीवाल को गिरफ्तार किया है. 

Sikar News: सीकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोगा बेनीवाल गिरफ्तार, सिर पर था हजारों का इनाम
Image Credit: Sikar News

Sikar News: सीकर की गोकुलपुरा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने 10 हजार के इनामी बदमाश गोगराज उर्फ गोगा बेनीवाल को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ बाजोर के रॉयल्टी नाका पर तैनात कर्मचारी महेन्द्र सिंह पर हुए जानलेवा हमले का मामला भी दर्ज है.

गोगा बेनीवाल इस हमले का मुख्य आरोपी था, गोकुलपुरा थानाधिकारी प्रीति बेनीवाल ने बताया कि 30 मई की रात करीब कर्मचारी महेन्द्र सिंह रॉयल्टी नाका पर चारपाई पर लेटा था. तभी बिना नंबर की कैम्पर गाड़ी में सवार 4-5 युवक लाठियों से लैस होकर आए.

Add Zee News as a Preferred Source

इन हमलावरों ने महेन्द्र पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए. हमलावर उसे अधमरा छोड़कर फरार हो गए. इस मामले में एक अन्य आरोपी सुनील मीणा को पुलिस ने अवैध हथियार और कैम्पर गाड़ी सहित गिरफ्तार किया था.

इसके बाद गोगा बेनीवाल की तलाश में पुलिस ने सीकर, रींगस, नीमकाथाना, चौमूं और जयपुर ग्रामीण सहित कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और 120 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज चेक किए. गहन तलाशी के बाद गोगा को को गिरफ़्तार कर लिया गया.

गोगा बेनीवाल के खिलाफ पर लूट, डकैती, चोरी, गंभीर मारपीट, राजकीय कार्य में बाधा और आर्म्स एक्ट जैसे आधा दर्जन से अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं. पुलिस अन्य फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More