एक दिवसीय दौरे पर सीकर पहुंचे गोविंद सिंह डोटासरा, नगर निकाय व पंचायत राज चुनाव को लेकर सरकार पर कसा तंज

Sikar News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आज एक दिवसीय दौरे पर सीकर आए, जहां उन्होंने अपने निज निवास पर प्रेस वार्ता के दौरान यूडीएच मंत्री द्वारा दिए गए बयान मास्टर प्लान का विरोध वही लोग कर रहे हैं.

एक दिवसीय दौरे पर सीकर पहुंचे गोविंद सिंह डोटासरा, नगर निकाय व पंचायत राज चुनाव को लेकर सरकार पर कसा तंज
Image Credit: Sikar News

Sikar News: राजस्थान के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आज एक दिवसीय दौरे पर सीकर आए, जहां उन्होंने अपने निज निवास पर प्रेस वार्ता के दौरान यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा द्वारा दिए गए बयान मास्टर प्लान का विरोध वही लोग कर रहे हैं, जो चोरी कर रहे हैं व दिसंबर में होने वाले नगर निकाय वह पंचायती राज चुनाव को लेकर भाजपा सरकार व यूडीएच मंत्री पर खूब तंज कसा.

डोटासरा ने कहा कि राजस्थान वासियो का दुर्भाग्य है पर्ची से ऐसी ही सरकार बनती है तो इस तरह की दिक्कत जनता को होगी डोटासरा ने राज्य और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की कोई मंशा नहीं है. अगर सरकार की मंशा होती तो 5 साल पहले ये सारी प्रक्रिया करके 5 साल जैसे ही इस कार्यकाल के होते पंचायत चुनाव हो.

Add Zee News as a Preferred Source

चाहे नगर निकाय चुनाव हो तो उसके ऊपर उस हिसाब से उनको चुनाव करावानी चाहिए थी. उन्होंने अपने बजट में यह कहलवा दिया वॅन स्टेट वॅन इलेक्शन जबकि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, ऐसा कोई कानूनी प्रावधान आज की तारीख में मौजूद नहीं है. ना ये लेकर के आये ना कोई पॉलिसी बनी हुई है, कोई कुछ भी नहीं है. ये केवल इनका था की भाई हमको कराना ही नहीं है लगा करके और हमें समय व्यतीत करना है.

अब जो की है कोर्ट ने न्यायधिपति अनूप ढंड ने ये कह दिया कि इसकी जांच होनी चाहिए कि 5 साल के अंदर अंदर चुनाव दोबारा क्यों नहीं हुए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत सरकार को भी लिखा जावे और क्योंकि संवैधानिक प्रावधान है 73वा और 74वा संविधान संशोधन होने के बाद में ये संविधान में 243 के तहत हो गया था कि भाई ये 5 साल में ही नगरपालिका और पंचायत राज़ के चुनाव होंगे.

अब सरकार क्योंकि चुनाव जो हमारा राजस्थान राज्य का निर्वाचन आयुक्त है कमिश्नर उसने वोटरलिस्ट के लिए लिखा है. लेकिन सरकार की मंशा ठीक नहीं है वो पुनः लिख करके भेजेगी कि हम अभी चुनाव नहीं करवा पा रहे हैं क्योंकि हमारा परिसीमन का कार्य पूरा नहीं हुआ है तो परिसीमन के आधार के ऊपर ये चुनाव को आगे नहीं कर सकते.

ये माननीय उच्चतम न्यायालय की सीधी सीधी पंजाब सरकार के मामले के अंदर निर्णय आया हुआ है. लेकिन क्योंकि इन्होंने कुछ किया नहीं, 2 साल में इसलिए चुनाव में डर रहे हैं, चुनाव में जाना नहीं चाहते, लेकिन उच्च न्यायालय इनको बाध्य करेगा. हम लोग भी सड़क और सदन के अंदर इसको मुद्दा बनाएंगे.

आने वाली विधानसभा में मुद्दा बनाएंगे कि जनता के हकों के ऊपर ये कुठाराघात कर रहे हैं.लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं और ग्रामीण और शहर की जितना भी प्रशासन है, उसमें एक तरीके से शून्यता आ गई है. पूरी सरकार में ब्यूरोक्रेसी आ गई है. जनप्रतिनिधियों का कोई इसमें किसी तरीके की पूछ हो नही रही है. उनकी सुनवाई हो नही रही है तो ये चीज़ है.

वहीं यूडीएच मंत्री द्वारा दिसंबर में चुनाव करवाने की बात को लेकर डोटासरा ने कहा कि है कि यूडीएच मंत्री तो क्या बोलते हैं, क्या नहीं बोलते हैं कल मैं उनको सुन रहा था, वो ये कह रहे थे मेरे पास फाइल है और जो चोरी कर रहे हैं. वही हल्ला कर रहे हैं. यानी जो जनता है उनको चोर बताया. उन्होंने जनता को चोर बताया क्योंकि जनता आवाज उठा रही है कि हमारे साथ में कुठाराघात हुआ है.

कांग्रेस के शासन के समय कांग्रेस ने नहीं बनाया जो एजेंसी को दिया जाता है. उस एजेंसी ने बनाया.उस एजेंसी ने अगर कोई गलती की है जैसा जनता कह रही है तो इस सरकार के मौजूदा मंत्री होने के नाते और सीकर जिले का होने के नाते उनका धर्म बनता है जो उसको ठीक करें. वो ये कह के मैं फाइलें लेके चलता हूं, तो आप तो चाहे फाइलें का बोरा लेके चलो, कौन मना कर रहा है.

आपको लेकिन उन फाइलें में अगर कोई गड़बड़ियां है जिसने गड़बड़ी की है, जिसने बेईमानी की है, उसके खिलाफ़ कार्रवाई करो और उन जनता के हित के अंदर कैसे ठीक हो सकता है मास्टर प्लान उसकी कार्रवाई उनको करनी चाहिए. जवाबदारी से ये कह करके बचना.की मेरे पास सब कुछ सामान है, भाई सामान है सरकार में हो मंत्री हो यूडीएच मंत्री मिला है हमारा संभाग चला गया हमारा जिला चला गया नगर परिषद से की.

नगरपालिका चलेगी हम यहां सीकर में नगर निगम का इंतजार कर रहे थे वह चला गया आज मास्टर प्लान के ऊपर आप भांति भांति के बयान दे रहे हैं बयान देने की बजाय आप सरकार का प्रमुख हिस्सा है मंत्री है आपको सोचना चाहिए कि आप इस मास्टर प्लान को जनहितेषी कैसे बनाएं इस विषय में आपको काम करना चाहिए तब तो ठीक है आपकी बात लोग सुनेंगे.

अन्यथा मजाक में उड़ा कर चलेंगे कल परसों आप कह रहे थे कि यह मास्टर प्लान कांग्रेस का पाप है तो आप पिछले दो साल से इस पाप को क्यों लेकर घूम रहे हो इस पाप के घड़े को फोड़ क्यों नहीं देते और धर्म के ठेके को ऊंच कर जनता को राहत दो यह काम मंत्री का होना चाहिए लेकिन दुर्भाग्य है कि यहां पर ऐसे ही तल्ले मारने वाले लोग आ गए क्योंकि पर्ची से ऐसी ही सरकार बनती है तो इसी तरह की दिक्कत जनता को होती है जो सीकर और राजस्थान में भी हो रही है

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSikar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More