Sikar News: रींगस में अव्यवस्थाओं का बोलबाला! खाटू श्याम जी जाने वाले लाखों श्याम भक्तों को स्टेशन बाजार में गंदगी, दुर्गंध, आवारा पशुओं और वाहनों की रेलमपेल से जूझना पड़ता है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News: सीकर जिले के खाटू श्याम जी आने वाले लाखों श्याम भक्त रींगस से होकर खाटू पहुंचते हैं रेल मार्ग से आने वाले श्याम भक्तों को रींगस के स्टेशन बाजार में गंदगी, दुर्गंध, आवारा पशुओं का आतंक, वाहनों की रेलमपेल से जूझते हुए खाटूश्याम जी जाना पड़ता है. खाटूश्याम जी दर्शन करके वापस अपने गंतव्यों को लौटने वाले श्याम भक्तों ने एक कड़वे अनुभव के साथ अव्यवस्थाओं के लिए रींगस के स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया. उपखंड अधिकारी द्वारा घोषित किए गए नो पार्किंग जोन में भी सवारी गाड़ी चालक बेखोफ होकर ले जाते हैं.'
स्थानीय दुकानदारों द्वारा रोक-टोक करने पर मरने मारने पर उतारू हो जाते हैं. लोडिंग वाहनों को सवारी ढोने के काम में लिया जा रहा है जिसको लेकर पुलिस और परिवहन विभाग मूक दर्शक बनकर बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं. इसी के साथ बस व सवारी गाड़ी की छतों पर भी सवारियों को यात्रा करवाई जाती है. स्टेशन बाजार में गंदगी का आलम ऐसा है कि श्याम भक्तों को नाक बंद करके निकलना पड़ रहा है.
दुकानदारों द्वारा भी नगर पालिका प्रशासन के नियमों को धत्ता बताते हुए सड़क पर कुर्सी-टेबल और दुकान का काउंटर रखकर अतिक्रमण किया जा रहा है. ऐसा लगता है जैसे खाटूश्याम जी के वार्षिक मेले के दौरान 5 दिन तक नियम-कायदे बताने वाले नगर पालिका प्रशासन द्वारा दुकानदारों को 360 दिन की खुली छूट दे दी गई हो.
दुकानदार मलखान सिंह बिजारणियां ने स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्टेशन बाजार में खुलेआम घरेलू सिलेंडरों से भट्टियां चलती है जिनसे अनेक बार दुर्घटनाएं हो चुकी, नो पार्किंग जोन में वाहनों का जमावड़ा और रोक-टोक करने पर धमकी आदि की शिकायते उपखंड प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस प्रशासन को अनेक बार कर चुके लेकिन आज तक सुधार नहीं हुआ.