UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा का सीकर दौरा, मास्टर प्लान 2041 का किया विमोचन

Sikar News: नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा आज सीकर दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने नगर परिषद सभागार में मास्टर प्लान 2041 की पुस्तिका का उद्घाटन किया.

UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा का सीकर दौरा, मास्टर प्लान 2041 का किया विमोचन
Image Credit: UDH Minister Jhabar

Sikar News: राजस्थान के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा आज सीकर दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने नगर परिषद सभागार में मास्टर प्लान 2041 की पुस्तिका एवं मानचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया.

कार्यक्रम में धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, पूर्व विधायक रतन जलधारी एवं पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे. मंत्री खर्रा ने मास्टर प्लान 2041 का पोस्टर जारी कर विकास की दिशा में इसे अहम दस्तावेज बताया.

Add Zee News as a Preferred Source

कार्यक्रम में उन्होंने स्व-निधि योजना के लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए. इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री खर्रा ने कहा कि मास्टर प्लान शहर के सुनियोजित विकास के लिए बेहद आवश्यक है. इसमें आमजन की भागीदारी से ही अपेक्षित परिणाम सामने आएंगे.

उन्होंने जनता से अपील की कि सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और विकास में सकारात्मक सहयोग दें. मंत्री खर्रा ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ‘पर्ची सरकार’ की नीति कांग्रेस सरकार की नीति रही है, उनके यही इस तरह का कार्रवाई होती है.

यह भी पढ़ें-

खाटूश्यामजी में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के मुद्दे पर भी उन्होंने सख्ती दिखाई. मंत्री ने जिला कलेक्टर को अवैध पार्किंग की जांच के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास आवश्यक है, लेकिन स्थानीय लोगों का सहयोग न मिलना चिंता का विषय है.

मंत्री खर्रा ने फर्जी कंपनियों के नाम पर हो रही अवैध वसूली पर भी नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही. उन्होंने दो टूक कहा कि अवैध निर्माण पर भी प्रशासन सख्ती बरतेगा. उन्होंने जनता से विकास कार्यों में प्रशासन का साथ देने की अपील की. उन्होंने खाटूश्यामजी में विकास के लिए सराकर कटिबद्ध है और उन्होंने आमजन से विकास मेंसाहयोग करने की अपील की.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author