&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले में नीमकाथाना में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा नीमकाथाना दौरे पर रहे, यहां उन्होंने सिरोही नदी के पास नर्सरी में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिरकत की. मंत्री संजय शर्मा एवं सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने पौधा रोपण किया.
पूर्व विधायक फूलचंद गुर्जर पाटन प्रधान सुवालाल सैनी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिरधारी लाल शर्मा सहित अनेक लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे. इस दौरान माइनिंग एंड क्रेशर वेलफेयर सेवा समिति ने विभिन्न मांगों को लेकर मंत्री संजय शर्मा को ज्ञापन सौंपा.
इसके साथ ही सेना भर्ती की तैयारी करने वाले छात्रों द्वारा नर्सरी में दौड़ ग्राउंड को बचाने और इसके नजदीक बायपास के दूसरी तरफ नया रनिंग ट्रैक बनवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. कार्यक्रम में मंत्री संजय शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अगर कोई कर रहा है, तो वह हमारे वृक्ष हैं.
उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने इसी बात लेकर जलवायु परिवर्तन की जो समस्या है, वो राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरा विश्व ही भुगत रहा है. कहीं तापमान बहुत अधिक हो जाता है. कहीं तापमान बहुत कम हो जाता है, कहीं बारिश अधिक हो जाती है, कही बहुत कम होती है और गत वर्ष तो तापमान 50 प्रतिशत अधिक पहुंच गया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस पर आग्रह किया कि एक पौधा अपनी मां के नाम जरूर लगाए. उन्होंने कहा कि मेरा यह मानना है कि प्रधानमंत्री के मन में ये भाव निश्चित रूप से आया होगा कि जिस प्रकार से मां-अपने बेटा-बेटी का लालन पोषण करती हैं.
बिना किसी भेदभाव के वह खुद गिले में रहकर बेटे-बेटी को सूखे में सुलाती है और अच्छे संस्कार देती है कि अच्छा नागरिक बने उसे प्रोत्साहित करती है और उसके लालन पालन में ये नहीं देखती है सर्दी है या गर्मी बारिश है, लेकिन एक मां यह नहीं देखी है.
वह अपने बेटा एवं बेटी का लालन पालन करती है. पौधा लगाने के बाद हमने भी उसका संरक्षण उसी प्रकार किया, तो निश्चित रूप से आज जो हम यह पौधा लगा रहे हैं. आने वाले समय में वह वृक्ष के रूप में स्थापित होगा और बहुत बड़ी सौगात आने वाली पीढ़ी को प्रकृति के संरक्षण मिलेगी. इस भाव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हम से आग्रह किया, तो भारत सरकार से 3 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य मिला था.
इसकी एवज में प्रधानमंत्री जी की बात से प्रेरित होकर मुख्यमंत्री ने हम सब के समक्ष गत वर्ष जो 7 करोड़ लगाने का लक्ष्य रखा था. मुझे बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि सभी सरकारी विभाग हो सामाजिक संगठनों भामाशाहों और आमजन के सहयोग से गत वर्ष 7 करोड़ 35 लाख पौधे लगाकर के देश में एक अनोखा स्थान बनाया.
सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान से पूरे देश में बहुत बड़ी जागृति आई. प्रेम सिंह बाजोर ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस की सरकार ने नीमकाथाना की 200 बीघा जमीन सवाईचक भूमि लक्ष्मणगढ़ फतेहपुर बेच दी अब वह जमीन गौचर में हो गई.
उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले दिनों ही आदेश जारी किया है कि गोचर भूमि को खाली करवाया जाए. नीमकाथाना में गोचर भूमि को खाली करवाने पर करीब 10000 लोगों को नीमकाथाना से पलायन करना पड़ेगा. यह नीमकाथाना के लिए बहुत बड़ी समस्या है. उन्होंने मंत्री को इस समस्या के समाधान को लेकर सहयोग मांगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSikar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!