Sikar News: सीकर जिले में उप जिला अस्पताल में डिलीवरी के समय नवजात की मौत होने के बाद आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर धरना शुरू कर दिया.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले में उप जिला अस्पताल में डिलीवरी के समय नवजात की मौत होने के बाद आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर धरना शुरू कर दिया. परिजनों ने आरोप लगाया कि उप जिला अस्पताल प्रभारी डॉक्टर अशोक वर्मा ने सफाई कर्मी व नर्सिंग स्टाफ के साथ मिलकर जबरदस्ती डिलीवरी करवाई, जबकि उनकी ओर से प्रसूता को सीकर रेफर करने की मांग की गई थी.
चिकित्सक की लापरवाही के चलते नवजात की मौत हुई है. प्रसूता के पिता सुखदेवाराम व बहन सुमन ने बताया चिड़ासरा निवासी प्रभाती देवी को शुक्रवार सुबह 8 बजे अस्पताल आए थे. इसके बाद शाम करीब 5 बजे प्रसूता को डिलीवरी के लिए लेबर रूम लेकर गए थे. शाम करीब 7 बजे डिलीवरी हुई थी. इस दौरान नवजात की मौत हो गई.
यह भी पढ़ें- एक दिवसीय दौरे पर सीकर पहुंचे गोविंद सिंह डोटासरा, नगर निकाय व पंचायत राज चुनाव को लेकर सरकार पर कसा तंज
परिजनों ने आरोप लगाया कि डिलीवरी होने के करीब आधे घंटे तो चिकित्सकों ने उन्हें लेबर रूम में जाने तक नहीं दिया. इसके बाद जबरदस्ती लेबर रूम में जाकर उन्होंने जानकारी ली, तो पता चला कि नवजात की मौत हो गई है. परिजनों ने बताया कि डिलीवरी के बाद प्रसूता से उन्होंने बात की, तो उसने बताया कि डिलीवरी के समय चिकित्सक अशोक वर्मा, नर्सिंग स्टाफ और सफाई कर्मी लेबर रूम में मौजूद थे.
प्रसूता के पेट पर हाथों से दबाव देकर जबरदस्ती प्रसव करवाया था. नवजात की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया. इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और चिकित्सक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए. इस दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि डिलीवरी होने के बाद नवजात की मौत होने के बाद भी प्रसूता की देखभाल व इलाज करने की जगह प्रसूता को तड़पते हुए छोड़कर मौके से चले गए.
मामले में पीड़ित परिवार को न्याय देने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं. तीन घंटे से धरने पर बैठे रहने के बावजूद किसी भी जिम्मेदार की ओर से परिजनों से कोई वार्ता नहीं की गई. लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक उप जिला अस्पताल प्रभारी के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की जाती है. तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSikar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!