Sikar News : सस्ता सोना लाने के नाम पर 60 लाख की ठगी, व्हाट्सएप कॉल पर दिया था लालच

Sikar News : सीकर में विदेश से सस्ता सोना लाने के नाम पर ठगी के मामले में एक गिरफ्तारी की गयी है.व्हाट्सएप पर कॉल करके दिया था लालच.

Sikar News : सस्ता सोना लाने के नाम पर 60 लाख की ठगी, व्हाट्सएप कॉल पर दिया था लालच
Image Credit: Sikar News

Sikar News : सीकर में विदेश से सस्ता सोना लाने के नाम पर 60 लाख की ठगी के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी रामावतार जांगिड़ को गिरफ्तार किया है. आरोपी के तीन बेटे और दोस्त मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि सीकर के गोकुलपुरा निवासी नेमीचंद सैनी ने पुलिस थाने पर 2024 में सुजानगढ़ के लोहारगाडा निवासी गोविंद,गौतम, गोपाल, रामावतार जांगिड़ और गजानंद के खिलाफ कोर्ट के जरिए नामजद मुकदमा दर्ज करवाया कि आरोपी गोविंद ने व्हाट्सएप पर कॉल करके उन्हें कहा कि उसका भाई गोपाल विदेश से टैक्स पेड सोना ला रहा है. यदि नेमीचंद को सोना चाहिए तो वह भारत में सस्ता सोना ले सकता है. इस पर नेमीचंद ने गोविंद को कह दिया कि 1 किलो सोना लेना है.

Add Zee News as a Preferred Source

तब सोने की मार्केट वैल्यू 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम थी. गोविंदा और उसके पिता रामवतार जांगिड़ ने कई बार बात होने पर 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से सोना देना फाइनल किया.

29 सितंबर 2023 को 8 बजे सीकर के सम्राट सिनेमा के पास आरोपियों ने 1 किलो सोने के 60 लाख रुपए मांगे तो नेमीचंद ने 10 लाख रुपए उस वक्त दे दिए और बाकी पैसे बाद में दे दिए. इसके बाद आरोपियों ने सोना नहीं दिया और धमकी देने लगे. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Sikar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More