&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar Smart Meter protest : खबर सीकर जिले के लोसल से है, जहां बिजली विभाग की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के विरोध में बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति के बैनर तले सहायक अभियंता कार्यालय का घेराव कर आम सभा की गई.
सभा के दौरान धोद के पूर्व विधायक पेमाराम, किसान नेता भागीरथ नेतड़ सहित वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार पूंजी पत्तियों को फायदा पहुंचाने के लिए स्मार्ट मीटर लगाने की योजना लेकर आई है और बिजली का निजीकरण करने का काम कर रही है. जो किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा.
आम उपभोक्ताओं को जागृत करने के लिए किसान सभा और बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति के बैनर तले घर-घर जाकर लोगों को स्मार्ट मीटर के नुकसान की जानकारी दी जाएगी और लोगों को जागरूक किया जाएगा. इसके बाद जिला व प्रदेश स्तर पर स्मार्ट मीटर योजना के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा.
इस दौरान मौके पर अधिशाषी अभियंता हेमराज वर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर स्मार्ट मीटर नहीं लगते, बिजली का निजीकरण बंद करने सहित बिजली से संबंधित विभिन्न स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग की गई.
पढ़ें सीकर की एक और खबर
Sikar News : प्रॉपर्टी डीलर खंडेलवाल किडनैपिंग मामला, एक और आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी
Sikar News : सीकर जिले के खाटूश्यामजी सदर थाना अंतर्गत 8 जुलाई को अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी अमित खंडेलवाल के अपहरण के मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी करने के बाद एक और सहयोगी आरोपी को गिरफ्तार किया गया. थानाधिकारी कैलाश चंद्र यादव ने बताया कि खाटूश्यामजी सदर थाना अंतर्गत लामिया ग्राम से पचार की तरफ जा रही सड़क पर गाड़ी को रुकवा कर अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी अमित खंडेलवाल का अपहरण कर लिया गया था.
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया था चुका है. अपहरण में सहयोगी आरोपी प्रदीप पंडित उर्फ पीन्कू को नामजद कर उपकारागार भादरा जिला हनुमानगढ़ से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Sikar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!