&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News: जिले के खाटूश्यामजी में श्याम की नगरी खाटूश्यामजी में दर्शन व्यवस्थाओं के नाम पर जगह-जगह लगाए जा रहे लोहे के गेट का विरोध हो गया है. शुक्रवार को प्रशासन द्वारा अस्पताल चौराहे पर गेट लगाने की कोशिश की गई, जिस पर कस्बेवासी लामबंद हो गए और जमकर विरोध जताया.
स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि इन गेटों से उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. घरों और दुकानों तक जाने के लिए भी उन्हें मिन्नतें करनी पड़ती हैं. गुस्साए नगरवासियों ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने हठधर्मिता नहीं छोड़ी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि अगर हम श्रीश्याम मंदिर कमेटी के लिए बाजार बंद कर सकते है तो कस्बेवासी श्रीश्याम मंदिर कमेटी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और बाजार भी बंद कर सकते हैं.
मौके पर पहुंचे थानाधिकारी पवन चौबे ने लोगों को समझाइश दी और भरोसा दिलाया कि इस मामले में उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर से बात कर गेट नहीं लगाने पर चर्चा करेंगे. इसके बावजूद लोग डटे रहे और पहले से लगाई गई एंगल को उखाड़ने की मांग करते रहे.करीब दो घंटे तक चले घटनाक्रम के दौरान भी कोई नतीजा नहीं निकला.
कस्बे में इस मुद्दे को लेकर प्रशासन और नगरवासियों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है. कस्बेवासियों ने साफ कहा है कि जब तक गेट लगाने का निर्णय वापस नहीं होगा, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा.
पढ़ें सीकर की एक और खबर
दिल्ली से मिलेगा खाटूश्यामजी और सालासर के लिए हेलीकॉप्टर, यहां जानें कितना है किराया
Sikar News: सीकर जिले के खाटूश्यामजी में बाबा श्याम और बालाजी के भक्तों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. अब दिल्ली से सीधे खाटूश्यामजी और सालासर धाम तक पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही है. यह सेवा 23 अगस्त से शुरू होने वाली यह सेवा दिल्ली के रोहिणी से प्रारंभ होगी.
निजी कंपनी स्पंदन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली की ओर से शुरू की जा रही इस सुविधा के तहत श्रद्धालु मात्र 6 घंटे में दिल्ली से खाटूधाम और सालासर धाम के दर्शन कर वापस दिल्ली लौट सकेंगे. इस यात्रा में आने-जाने का समय और मंदिरों के दर्शन का समय शामिल रहेगा.
कम्पनी के एमडी अभिनव सहाय ने वीडियो जारी कर बताया कि यह सेवा आधुनिक मानदंडों के अनुसार सुरक्षित आरामदायक और समय बचाने वाली होगी. विशेषकर बुजुर्ग और वरिष्ठ नागरिकों एवं व्यस्त रहने वाले श्रद्धालुओं के लिये लाभदायक रहेगी. वहीं, इस यात्रा के लिये 95 हजार किराया होगा, जिसमें भक्तों को वीआईपी दर्शन, खाना- पान और आराम करने तक सुविधा उपलब्ध होगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Sikar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!