मारुति नंदन बालाजी मंदिर में चोरी, चांदी के छत्र और नगदी लेकर फरार हुए चोर

Sikar News: सीकर जिले में कोटपूतली-कुचामन हाईवे स्थित मारुति नंदन बालाजी मंदिर में बीती रात चोरों ने हाथ साफ कर मंदिर से किमती सामान चुरा कर ले गए.

मारुति नंदन बालाजी मंदिर में चोरी, चांदी के छत्र और नगदी लेकर फरार हुए चोर
Image Credit: Sikar News

Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले में कोटपूतली-कुचामन हाईवे स्थित मारुति नंदन बालाजी मंदिर में बीती रात चोरों ने हाथ साफ कर मंदिर से करीब एक किलो वजनी 16 चांदी के छत्र, दान पात्र से करीब 20 हजार की नगदी, पूजा के लिए रखा 4 किलो घी सहित किमती सामान चुरा कर ले गए.

घटना की जानकारी तब चली जब पुजारी सुबह मंदिर में आरती करने के लिए पहुंचा. मंदिर पुजारी खींवाराम सैनी ने बताया कि मंदिर में पूजा के लिए आए, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. अंदर जाकर देखा तो मंदिर से चांदी के छत्र, दो दान पात्रों में से एक दान पात्र व पूजा का सामान व अन्य कीमती सामान नहीं मिला.

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने बताया कि दोनों दान पात्रों में हर महीने करीब 40 हजार की नगदी निकलती है. चोर एक दान पात्र को मंदिर से करीब 200 मीटर दूरी पर ले जाकर तोड़कर नकदी निकाल कर ले गया तथा टूटे हुए दान पात्र को वहीं छोड़ कर चला गया.

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे लोसल थानाधिकारी सरदार मल ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली है. मंदिर में चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई. कैमरों में चोर सुबह 4 बजे के आसपास मंदिर में चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है. सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Ashok Singh Shekhawat

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.