Sikar: टीचर ने 3 छात्रों की बेरहमी से की पिटाई, शरीर के नाजुक अंगों पर लगी चोट

Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर के ज्योतिबा शिक्षण संस्थान के टीचर ने  तीन मासूम छात्रों को बेरहमी से पीटा, जिससे नाजुक अंगों पर चोट लगी. 

Sikar: टीचर ने 3  छात्रों की बेरहमी से की पिटाई, शरीर के नाजुक अंगों पर लगी चोट
Image Credit: Sikar News

Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर इलाके के मूंडरू में ज्योतिबा शिक्षण संस्थान के संचालक राजेश यादव द्वारा तीन मासूम छात्रों की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया.

संचालक ने दूसरी, छठीं और आठवीं कक्षा के छात्रों को सिर्फ होमवर्क पूरा नहीं करने पर बुरी तरह पीट दिया. बच्चों की पीठ, गालों और नाजुक अंगों पर चोट के निशान दिखे.

Add Zee News as a Preferred Source

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. गुस्साए परिजनों ने स्कूल के बाहर एकत्र होकर जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहें हैं और संचालक के खिलाफ नारेबाजी की.

ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा देने वाले संस्थान में बच्चों के साथ इस तरह की हैवानियत अस्वीकार्य है. मासूमों को पढ़ाई के बहाने पीटना शिक्षा नहीं बल्कि अपराध है. मारपीट के बाद संचालक राजेश यादव स्कूल छोड़कर फरार हो गया. वहीं, ग्रामीणों एवं परिजनो का विरोध जारी है. संचालक को मौकै पर बुलाने की मांग कर रहे हैं.

दूसरी ओर, सीकर जिले के गोकुलपुरा थाना इलाके में पहाड़ी के नीचे खड़ी एक बाइक चोरी का मामला सामने आया है. बुजुर्ग शाम के समय पहाड़ी पर बने मंदिर पर गया था. ऐसे में उसने बाइक को पहाड़ी के नीचे ही खड़ा कर दिया.

सुबह जब वापस लौटा तो उसे बाइक वहां पर नहीं मिली, जब उन्होंने आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो करीब 2 किलोमीटर दूर लगे कैमरों में बुजुर्ग की बाइक पर तीन चोर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. गोकुलपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इस संबंध में लाखनी गांव निवासी महेश खरेशिया ने सीकर के गोकुलपुरा पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसके पिताजी बंशीधर अपने घर से बारोही माता मंदिर श्यामगढ़ के लिए निकले थे. वह मंदिर की पहाड़ी के नीचे पहुंच गए. पहाड़ी होने के चलते उन्होंने बाइक को नीचे ही खड़ा कर दिया और मंदिर में चले गए. रात को बंशीधर वहीं पर रुके. सुबह नीचे पहुंचे तो वहां बाइक नहीं मिली.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More