Sikar News : सीकर में 10 साल पुरानी सड़क पर हर साल बारिश में कीचड़ और गदंगी के चलते व्यापारियों को नुकसान होता है. कई बार दुकाने तक बंद करनी पड़ती है. ऐसे में गुस्साये व्यापारियों ने रोड जाम कर दिया और व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News : सीकर शहर के पुराना लोहारू बस स्टैंड पर बरसाती पानी की निकासी नहीं होने के चलते आज व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर स्टेशन रोड को जामकर अपना विरोध दर्ज करवाया. स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि शहर के पुराने लोहारू बस स्टैंड पर बरसात के समय तो जल भराव की समस्या बनी रहती है, लेकिन बिन बारिश के ही यहां पिछले कुछ दिनों से लगातार जल भराव होने से स्थानीय दुकानदारों और आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
इसी से आक्रोशित होकर आज स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए मुख्य सड़क को जाम किया. व्यापारियों के सड़क जाम करने से सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई.
सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस और यातायात विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे. शहर कोतवाली पुलिस ने मुख्य सड़क के जाम को खुलवाने के लिए मुख्य सड़क पर बैठे व्यापारियों और स्थानीय लोगों को जबरन खदेड़ा और जाम खुलवाया.
पुलिस की ओर से मुख्य सड़क को जाम नहीं करने की चेतावनी देते हुए व्यापारियों के साथ भी जमकर धक्का मुक्की की गई. जिसके चलते अफरा तफरी माहौल बन गया. वहीं यातायात विभाग की ओर से भी कई वाहनों को जब्त किया गया. पुलिस प्रशासन की ओर से जबरन जाम खुलवाने के बाद स्थानीय व्यापारियों का गुस्सा और बढ़ गया.
जिसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलक्टर मुकुल शर्मा को पुराने लोहारू बस स्टैंड से बारिश व नालों के गंदे पानी निकासी की समस्या के निदान का ज्ञापन सौंपा. इसके साथ ही व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन और जाम के दौरान रोड जाम करने पर व्यापारियों के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा की गई बदसलों की की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई गई.
स्थानीय व्यापारियों को कहना है कि सीकर शहर के पुराने लोहारू बस स्टैंड पर जल भराव की समस्या बारिश के समय पिछले करीब 10 वर्षों से बनी हुई है. यहां पर बारिश के समय करीब 2 से 3 फीट तक जल भराव हो जाता है. जिससे स्थानीय दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठान बंद करने पड़ते हैं और वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
बारिश के बाद भी एक-दो दिन तक यहां से पानी निकासी नहीं हो पाती है, जिससे स्थानीय दुकानदारों को भी परेशानी होती है. इसको लेकर कई बार जिला प्रशासन और नगर परिषद को अवगत करवाया गया लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ.
पिछले दो दिन पहले हुई बारिश के बाद अभी तक बारिश और नालों का गंदे पानी की निकासी नहीं होने से आज व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने शहर की मुख्य स्टेशन रोड को जाम कर अपना विरोध दर्ज करवाया.
जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने धरने पर बैठे व्यापारियों और स्थानीय लोगों ल को मुख्य सड़क से खदेड़ना शुरू कर दिया. जिसके बाद व्यापारी जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर को अपनी मंगू का ज्ञापन सौंपा है. जिला कलेक्टर ने जल्द ही व्यापारियों की समस्या का समाधान करने का नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!