Sikar News: सीकर जिले में परडोली में बुधवार को खेत में बने फार्म पोंड में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई. सिविल डिफेंस टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस टीम ने रेस्क्यू कर दोनों शवों को बाहर निकाला.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले में परडोली में बुधवार को खेत में बने फार्म पोंड में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई. सिविल डिफेंस टीम और पुलिस मौके पर पहुंची. मौके पर पहुंचकर सिविल डिफेंस टीम ने रेस्क्यू कर दोनों शवों को बाहर निकाला.
जानकारी के अनुसार मृतक बच्चे 14 वर्षीय जितेंद्र भोपा और 11 वर्षीय कृष्णा निवासी मांगलूणा हैं. सिविल डिफेंस एक्सपर्ट कैलाश मीणा ने बताया कि बुधवार को रात्रि करीब 8:30 बजे कंट्रोल रूम सीकर में ग्राम परडोली बड़ी में पानी के पोंड में दो जनों की गिरने की सूचना मिली.
दो जनों की गिरने की पोंड में गिरने की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभाव से चीफ वार्डन मदन सिंह कुड़ी के नेतृत्व में ग्राम परडोली बड़ी के लिए सिविल डिफेंस की टीम रवाना हुई और घटनास्थल का जायजा लिया.
इस दौरान खेत में बने फार्म पोंड में सिविल डिफेंस एक्सपर्ट कैलाश मीणा और तैराक रामस्वरूप रणवां सहित टीम के बाकी सदस्यों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सिविल डिफेंस टीम ने रेस्क्यू कर दोनों बच्चों को फार्म पोंड से बाहर निकाला. इसके बाद दोनों बच्चों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया.
यह भी पढ़ें- ससुर जी पका रहें रोटियां और बहुएं इंस्टाग्राम पर बना रही थी रील, वीडियो देख यूजर्स ने पकड़ा माथा
पढ़ें एक और बड़ी खबर
प्रतापगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. हादसा सुहागपुर थाने के ठीक सामने हुआ. बाद में पुलिस घायल को तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंची.
जिला चिकित्सालय में उसका उपचार जारी है.सुहागपुरा थाना अधिकारी छबिलाल ने बताया कि सुहागपुरा जीएसएस पर कार्य करने वाला लाइनमैन नर्सिंग मीणा रात को ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से अपने घर की ओर लौट रहा था.
तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर थाने के ठीक सामने एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गिर पड़ा और घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस घायल नर्सिंग को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर आई, जहां उसका उपचार जारी है. फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- Ashok Singh Shekhawat