गांव में गंदे पानी के जलभराव से ग्रामीण परेशान, विरोध सभा कर जिला प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

Sikar News: सीकर शहर के नजदीकी नानी गांव में वर्षों पुरानी गंदे पानी के डैम के टूटने और मानसून के समय बारिश के पानी से होने वाले जल भराव की समस्या को लेकर आज संघर्ष समिति के आव्हान पर सैकड़ों ग्रामीण नानी चौराहे पर विरोध कर रहे हैं.

गांव में गंदे पानी के जलभराव से ग्रामीण परेशान, विरोध सभा कर जिला प्रशासन को दिया अल्टीमेटम
Image Credit: Sikar News

Sikar News: राजस्थान में सीकर शहर के नजदीकी नानी गांव में वर्षों पुरानी गंदे पानी के डैम के टूटने और मानसून के समय बारिश के पानी से होने वाले जल भराव की समस्या को लेकर आज संघर्ष समिति के आव्हान पर सैकड़ों ग्रामीण नानी चौराहे पर विरोध सभा कर जिला प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश दर्ज करवा रहे हैं.

आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए सीकर उपजिला प्रमुख ताराचंद धायल, नानी ग्राम पंचायत के सरपंच मोहनलाल बाजिया, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश नागा सहित वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि नानी गांव में बने गंदे पानी के डैम के टूटने की और मानसून के समय बारिश होने पर शहर से निकलकर नानी डैम में आने वाला गंदा पानी मुख्य सड़क और नेशनल हाईवे 52 तक पहुंच जाता है.

Add Zee News as a Preferred Source

नेशनल हाईवे तक गंदा पानी पहुंचने से हाईवे और सड़क के किनारे दुकानदारों को अपने दुकान तक बंद करने पड़ते हैं, तो वहीं नानी गांव के खेतों में गंदा पानी घुस जाता है, जिससे किसानों की फसल तक चौपट हो जाती है. कई लोगों की गंदे पानी के दाम में गिरने से मौत भी हो चुकी है.

नानी गांव की यह समस्या वर्षों पुरानी समस्या है, जिसे लेकर कई बार स्थानीय ग्रामीण विरोध प्रदर्शन भी कर चुके हैं, तो वहीं नानी बांध के गंदे पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी विधानसभा तक आवाज उठाई है, लेकिन आज तक नानी बीड के गंदे पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ.

इसको लेकर स्थानीय जिला प्रशासन और नगर परिषद को भी कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन स्थानीय प्रशासन की ओर से भी बार-बार गंदे पानी के जलभराव की समस्या का समाधान करने का झूठा आश्वासन दिए जा रहे हैं. जिसके चलते नानी गांव सहित आसपास के कई ग्रामीण इलाके के लोग अपना विरोध दर्ज करवाने के लिए नई चौराहे पर पहुंचे हैं.

उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यहां तक अगर स्थानीय प्रशासन समस्या के समाधान के लिए पुख्ता आश्वासन के साथ वार्ता के लिए नहीं पहुंचता है, तो नेशनल हाईवे 52 सहित मुख्य मार्ग को जमकर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSikar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More