&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News : नीमकाथाना के गणेश्वर की कोमल वर्मा का ग्रीस के एथेंस में आयोजित अंडर-17 इंटरनेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता जितने पर नीमकाथाना स्वागत किया गया. इस दौरान कोमल वर्मा ओर उनके कोच अनिल सिंह तंवर का मेघवंश जागृति संस्थान के तत्वावधान में नीमकाथाना से सरजी अखाड़ा, गणेश्वर तक विजयी जुलूस निकालकर नागरिक अभिनंदन किया गया.
संस्थान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रणजीत मेहरानिया ने बताया कि इस अवसर पर व्यापारिक संगठनों के साथ-साथ शहर के डॉ. अंबेडकर छात्रावास, आदिवासी मीणा छात्रावास, प्रजापति छात्रावास, राजपूत छात्रावास सहित अनेक सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और खेल अकादमियों ने दोनों गुरु-शिष्य का स्वागत सम्मान किया.
बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने माला, साफा और पुष्प वर्षा कर कोमल का अभिनंदन किया. ग्राम गणेश्वर पहुंचकर कोमल ने मंदिरों में दर्शन किए व शहीद गोकुलचंद यादव की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए.
कोमल की मां प्रेम देवी ने भावुक होते हुए कहा मेरी बेटी ने छाछ-रोटी खाकर और विपरीत हालातों से जूझते हुए देश का नाम रोशन किया है. भगवान ने हमारी भी सुन ली. कोच अनिल सिंह व अखाड़ा संचालक अंकित सिंह ने बताया कि कोमल अब तक 11 पदक जीत चुकी हैं और हाल ही में ग्रीस में आयोजित वल्र्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया है.
कार्यक्रम के अंत में सरजी अखाड़ा गणेश्वर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जहां कोमल उनके कोच व परिवार का नागरिक अभिनंदन कर लड्डू वितरित किए गए. मेघवंश जागृति संस्थान की पहल पर कोमल को अब तक 2.25 लाख की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है.
संस्थान ने कोमल को गोद लेकर उनकी 2028 ओलंपिक की तैयारी में हर संभव सहयोग देने का संकल्प लिया है. इस अवसर पर अंबेडकर संघ गणेश्वर समेत विभिन्न संगठनों ने नगद पुरस्कार प्रदान कर कोमल के जज्बे को सलाम किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, छात्र अभिभावक व ग्रामीणजन मौजूद रहे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!