Sikar News: सीकर जिले के रींगस में भैरुजी मोड़ स्थित बालाजी विहार कॉलोनी में आरटीओ के डर से घुसा डस्ट से भरा ओवरलोड डंपर सड़क किनारे बनी कुई धंसने से मकान के सामने पलट गया.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Sikar News: सीकर जिले के रींगस में भैरुजी मोड़ स्थित बालाजी विहार कॉलोनी में आरटीओ के डर से घुसा डस्ट से भरा ओवरलोड डंपर सड़क किनारे बनी कुई धंसने से मकान के सामने पलट गया. ओवरलोड डंपर सुभाष निठारवाल के मकान के सामने पलटा, जिसमें रींगस उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार रहते हैं.
डंपर पलटने से उपखंड अधिकारी की सरकारी गाड़ी मकान के अंदर ही पैक हो गई, जिससे एसडीएम को प्राइवेट वाहन से कार्यालय जाना पड़ा. ओवरलोड डंपर पलटने की सूचना पर पहुंची रींगस थाना पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लिया. हादसे के बाद कार्यवाही से बचने के लिए डंपर की नंबर प्लेट पर ग्रीस से पुताई करके नंबर मिटाने की कोशिश की गई.
इस संबंध में परिवहन निरीक्षक राजीव जैन ने कागजातों की जांच करके कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं. गनीमत रही कि डंपर मकान में नहीं घुसा अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था. वहीं कॉलोनीवासियों ने बताया कि हादसा देर रात होने से कोई जनहानि नहीं हुई अन्यथा पूरे दिन कॉलोनी की सड़क पर छोटे बच्चे खेलते रहते हैं.
वहीं दूसरे मामले में लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका के वार्ड संख्या 9 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सरिता शर्मा ने 365 मतों से जीत दर्ज कर पार्टी का परचम लहराया है. उपचुनाव की मतगणना आज उपखंड कार्यालय परिसर में उपकोष कार्यालय में करवाई गई.
उपखंड अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी मोहरसिंह मीणा ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी वंदना शर्मा को 275 मत ओर भाजपा की सरिता शर्मा को 640 मत मिले जबकि निर्दलीय प्रत्याशी पूनम देवी 59 व 8 मत नोटा को मिले. जिसमें 365 मतों से भाजपा प्रत्याशी सरिता शर्मा को विजय घोषित किया गया.
वहीं लक्ष्मणगढ़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष ललित पंवार ने भाजपा प्रत्याशी सरिता शर्मा की जीत को वार्डवासियों की जीत बताते हुए कहा कि विगत कांग्रेस पार्षद के कार्यकाल में वार्ड विकास कार्य नहीं होने पर वार्डवासियों ने भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जीताया है. मतगणना के दौरान समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!