सीकर में बारिश बनी मुसीबत, जलभराव से लोग हुए परेशान

Sikar News: फतेहपुर एव क्षेत्र मे मंगलवार को मौसम सुहावना होने से आमजन को गर्मी से राहत मिली. बीती रात को बरसात होने से एव मंगलवार को सुबह सुबह हल्की बरसात होने से आमजन को गर्मी से राहत मिली.

सीकर में बारिश बनी मुसीबत, जलभराव से लोग हुए परेशान
Image Credit: Sikar News

Sikar News: फतेहपुर एव क्षेत्र मे मंगलवार को मौसम सुहावना होने से आमजन को गर्मी से राहत मिली. बीती रात को बरसात होने से एव मंगलवार को सुबह सुबह हल्की बरसात होने से आमजन को गर्मी से राहत मिली. बरसात होने से शहर के मुख्य रास्तों पर गंदगी एवं किचड होने से तथा जगह जगह बरसाती पानी के जमाव से राहगीरों को आवागमन मे परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है.

फतेहपुर मे मंगलवार को हल्की बरसात होने से पुराना सनिमा हॉल तिराहे सहित अनेक स्थानो पर बरसाती पानी का भराव हो गया तथा मुख्य बस स्टेण्ड से आशाराम मंदिर तक के प्रमुख मार्ग पर जगह जगह बरसाती पानी के जमाव व गंदगी किचड से लोगों को आवागमन मे परेशानी का सामना कर आवागमन करना पड रहा है. शहर मे हल्की बरसात होने के साथ ही नगर परिषद की सफाई व्यवस्था व पानी निकासी के व्यवस्थाओ की भी पोल खुल कर सामने आ गई.

Add Zee News as a Preferred Source

कई स्थानों पर जगह जगह बने खड्डे बरसात मे परेशानी का सबब बने हुए हैं. फतेहपुर कस्बे के मुख्य रास्तोंं सहित सडको पर बने खड्डे आम जन सहित वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं. मगर सबंधित विभाग की ओर से बरसात के पहले इन खड्डों को भरा नहीं गया है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई है.

जानकारी के अनुसार एक निजी कम्पनी ने लाईन डालने के लिए अनेक स्थानों पर खड्डे खोद कर पाईप तो डाल दिए मगर कई स्थानों पर तोडी गई सड़क को वापस नहीं बनाया, जिससे हल्की बारीश मे सड़कों के किनारे खड्डे नजर आने लगे हैं. पुराने सनिमा हॉल के पास सड़क किनारे खड्डा दुर्घटना को न्यौता दे रहा है.

जानकारी के अनुसार लाईन डालने के लिए यहा सड़क किनारे खड्डा खोद कर लाईन डाली गई थी और मिट्टी से भर दिए गए. मगर सोमवार सायंकाल एव मंगलवार को सुबह बरसात होने से खड्डे में डाली गई. मिट्टी पानी के साथ बह जाने से खड्डे नजर आने लगे है. सड़क किनारे खड्डे बरसात के दिनों मे आम जन सहित वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकते है.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author