Sikar News: सीकर जिले में बढ़ती पेयजल की समस्या को लेकर सीकर शहर के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर लोगों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले में बढ़ती पेयजल की समस्या को लेकर सीकर शहर के सांवली रोड स्थित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर पैलेस सैकड़ों लोगों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया.
जलदाय विभाग के कार्यालय के बाहर पीने के पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों और शहरवासियों की ओर से दिए जा रहे धरने का समर्थन करने के लिए सीकर सांसद अमराराम, धोद के पूर्व विधायक पेमाराम, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव किशन पारीक भी धरना स्थल पर पहुंचे.
सीकर सांसद अमराराम सहित वक्ताओं ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सीकर जिले के अधिकतर गांव, कस्बों व शहरों में आम जनता पीने के पानी की समस्या से जूझ रही है. लोगों को पीने के पानी के लिए भी महंगे दामों पर पानी के टैंकर मंगवा कर पानी की पूर्ति करनी पड़ रही है.
पेयजल समस्या के चलते जब लोग प्रशासनिक अधिकारियों के पास या विभागीय अधिकारियों के पास पहुंचते हैं, तो उन्हें बार-बार जल्द समस्या का समाधान करने का झूठा आश्वासन देकर वापस भेज देते हैं. प्रदेश की भाजपा सरकार में आज आम जनता की पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं है. सिर्फ और सिर्फ योजनाओं के नाम पर झूठ आश्वासन और वादे किए जाते हैं.
सीकर सांसद अमराराम ने कहा कि आज जिले की पेयजल समस्या को लेकर जलदाय विभाग के कार्यालय के बाहर सांकेतिक रूप से धरना दिया गया है. धरना प्रदर्शन के बाद अधीक्षण अभियंता को 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन देकर सीकर जिले के कस्बों, गांव और शहरों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई है.
जिसपर अधीक्षण अभियंता ने अधिकतर मांगे मानते हुए जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है. अगर फिर भी 15 दिन में समस्या का समाधान नहीं होगा, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा. समस्या के समाधान नहीं होने पर आगे की रणनीति पर बोलते हुए शिखर सांसद अमराराम ने कहा कि यह तो ट्रेलर है फिल्म तो अभी बाकी है.
वहीं सीकर सांसद कॉमरेड अमराराम ने सरकार द्वारा जल जीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं पर बोलते हुए कहा कि सरकार सिर्फ झूठे आश्वासन और वादे कर रही है. आजादी के बाद से कई सरकारी आई और चली गई, लेकिन आज तक प्रदेश और जिले में पीने की पानी की समस्या का निदान नहीं हुआ. सरकार सिर्फ योजनाओं के नाम पर भ्रष्टाचार कर रही है.
यह मांग उठाई
सीकर जिले के सभी कस्बों और गांव में पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए, जिस गांव व शहर के मोहल्ले में नलकूप सूखे गए हैं, वहां तत्काल प्रभाव से नए ट्यूबवेल बनाई जाए, जल जीवन मिशन में जो गांव ढाणियां छूट गई हैं, उनको योजना में शामिल किया जाए. जनता जल योजना में ट्यूबवेल चलाने वालों को बकाया भुगतान कर आगे का नियमित रूप से भुगतान किया जाए.
विभिन्न योजनाओं में बने हुए सार्वजनिक ट्यूबवेल जिनका बिजली का बिल विभाग द्वारा नहीं दिया जा रहा है, उनका बिजली बिल जलदाय विभाग द्वारा दिया जाए. सीकर शहर सहित अन्य कस्बों में पानी की लीकेज रोकने, नई पाईपलाइन डालने जैसे कार्य शिकायत प्राप्त होने पर प्राथमिकता के आधार पर किया जाए.
जनता जल जीवन मिशन योजना में घरों के कनेक्शन जोड़कर पानी सप्लाई सुनिश्चित की जाए. जनता जल मिशन योजना में शामिल ग्राम पंचायत में शामिल गांव में सभी घरों में नल कनेक्शन जोड़ा जाए, बहुत सी पंचायत में हेड क्वार्टर के अलावा दूसरे गांव में कार्य नहीं किया गया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- Ashok Singh Shekhawat