Sikar News: आरोपी सुरेंद्र गुर्जर गिरफ्तार, 3 राज्यों में काट रहा था फरारी

Sikar News: सीकर जिले के नीमकाथाना कोतवाली थाना पुलिस ने जमीन विवाद के चलते हुए जानलेवा हमले के एक फरार आरोपी सुरेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी हरियाणा के निजामपुर का रहने वाला है और घटना के बाद गुड़गांव, दिल्ली, और महाराष्ट्र में छिपकर रह रहा था. 

Sikar News: आरोपी सुरेंद्र गुर्जर गिरफ्तार, 3 राज्यों में काट रहा था फरारी
Image Credit: Sikar News

Sikar News: सीकर के नीमकाथाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी हरियाणा के निजामपुर निवासी सुरेंद्र गुर्जर है, जो घटना बाद से फरार चल रहा था. आरोपी गुड़गांव, दिल्ली, महाराष्ट्र में रहकर फरारी काट रहा था.

कोतवाली कोतवाली थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि महिपाल जाखड निवासी वाणी नापावाली हाल अभय कॉलोनी वार्ड न.32 ने मामला दर्ज करवाया कि मैं मोटरसाईकिल से खेतड़ी मोड से घर जा रहा था. गोडावास शमशान के पास पहुंचा तो पीछे से एक बिना नम्बर की थार गाड़ी, जिसमें सुरेश जाखड, संजीव उर्फ संदीप निवासी चबुतरा की ढाणी बिहारीपुर, सुरेन्द्र गुर्जर महिपाल गुर्जर निवासी गोल्या गाड़ी में पीछे बैठे हुए थे.

Add Zee News as a Preferred Source

थार गाड़ी बिना नम्बर की तेज गति से चलाकर पीछे से मेरे को जान से मारने की नियत से मेरी मोटर साईकिल के टक्कर मार दी. टक्कर मारकर गोडावास गांव के अन्दर घुस गए. मेरे चिल्लाने पर गांव के लोगों ने गाड़ी को बड़ी मुश्कील से रुकवाया. संजीव उर्फ संदीप गुर्जर को गांव वालों ने पकड़ लिया और अन्य बैठे लोग भाग गए.

टक्कर मारने से मेरे शरीर पर कई जगह चोटें आई है. हमारा जमीनी विवाद कमलेश व कुल्डाराम के खिलाफ चल रहा है. इस जमीनी विवाद को लेकर ही यह लोग मेरे को और मेरे परिवार को जान से मारने की नियत बनाये रखते हैं, जिस पर मामला दर्ज कर अनुसंधान में आरोपी संजीव उर्फ संदीप को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ लिया था, जिसको गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया.

अन्य आरोपी घटना के बाद फरार हो गए थे तत्पश्चात फरार आरोपी लोकेश कुमार निवासी गोलया जिला महेन्द्रगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया. आरोपी सुरेश कुमार एवं महिपाल राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर से अग्रिम जमानत पर चल रहे हैं और वांछित आरोपी सुरेन्द्र कुमार पुत्र श्री घनश्याम जाति गुर्जर उम्र 27 साल निवासी गोलवा थाना निजामपुर हरियाणा घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसको टीम का गठन कर गिरफ्तार किया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More