&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News: पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने करीब 31 ठिकानों पर दबिश दी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिरधारी लाल शर्मा और सहायक पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में कोतवाली थाना अधिकारी सुनीता बॉयल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. पुलिस टीमों ने विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.
नीमकाथाना कोतवाली पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई का नेतृत्व कोतवाली थाना अधिकारी सुनीता बॉयल ने किया, जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिरधारी लाल शर्मा और सहायक पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में की गई. पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.
थाना अधिकारी सुनीता बॉयल ने बताया कि पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन टीमों का गठन कर करीब 30 से अधिक ठिकानों पर दबिश दी और 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनमें 3 स्थायी वारंटी, एक धारा 299 के तहत वांछित आरोपी, एक गिरफ्तारी वारंटी, एक नकबजनी के मामले में आरोपी और एक बलात्कार के मामले में वांछित आरोपी शामिल है. इसके अलावा, हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले एक संदिग्ध से पूछताछ की गई और 4 गैर-जमानती मामलों में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!