आज से शुरू हुई प्राध्यापक एवं कोच भर्ती परीक्षा 2024, सीकर में बने 49 परीक्षा केंद्र

Sikar News: राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा आयोजित प्राध्यापक एवं कोच की परीक्षा 2024 का आयोजन हुआ. सीकर जिले के 49 परीक्षा केंद्रों पर 23 जून से 28 जून 2025 तक प्रतिदिन दो पारियों में होगा.

आज से शुरू हुई प्राध्यापक एवं कोच भर्ती परीक्षा 2024, सीकर में बने 49 परीक्षा केंद्र
Image Credit: Sikar News

Sikar News: राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा आयोजित प्राध्यापक एवं कोच की परीक्षा 2024 का आयोजन हुआ. सीकर जिले के 49 परीक्षा केंद्रों पर 23 जून से 28 जून 2025 तक प्रतिदिन दो पारियों में होगा. आज पहले दिन सुबह की पहली में 14,412 परीक्षार्थी पंजीकृत है.

पहली पारी में परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले तक पूरी जांच पड़ताल के बाद सुबह 8 बजे से 9 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया. पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक होगी. वहीं दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है.

Add Zee News as a Preferred Source

दूसरी पारी में जिले के 49 परीक्षा केंद्रों पर 5,063 परीक्षार्थी पंजीकृत है। प्रथम पारी में सामान्य ज्ञान एवं द्वितीय पारी में हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित होगी. एटीएम (सिटी) एवं जिला समन्वयक भावना शर्मा ने बताया कि प्रश्नपत्रों का वितरण प्रतिदिन राइफलधारी गार्ड के साथ उप समन्वयकों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा.

परीक्षा में नकल की रोकथाम, डमी कैंडिडेट की रोकथाम और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 9 उड़ानदस्ते दलों का गठन भी किया गया है. इन उड़नदस्तों में प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा एवं शिक्षाविद अधिकारी शामिल रहेंगे. जिले के प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर दो-दो वीडियोग्राफर नियुक्त किए गए हैं. वहीं प्रत्येक अभ्यर्थी की जांच पड़ताल करने के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया है.

वहीं सीकर से जुड़े दूसरे मामले में श्रीमाधोपुर शहर के पुरान कोर्ट रोड़ पर स्थित टीडीनाथ आश्रम में देर रात एक लेपर्ड (तेन्दुए) की आमद से सनसनी फैल गई. आश्रम परिसर में लेपर्ड के पदचिन्ह मिलने के साथ-साथ कई जगहों पर खून के निशान भी दिखाई दिए हैं.

आशंका जताई जा रही है कि लेपर्ड ने किसी जानवर को मारकर खा लिया. जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की है जब आश्रम में महाराज विश्राम कर रहे थे. सुबह जब भक्तों ने खून के निशान देखे और पदचिन्हों पर नजर पड़ी, तो पूरे आश्रम में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर भक्त भी पहुंचे. इधर वन विभाग को सूचना देने के बावजूद डेढ़ घंटे तक कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More