सीकर में विशाल 108 कुण्डात्मक श्रीराम महायज्ञ को लेकर धर्मसभा का आयोजन

Sikar News: सीकर के नीमकाथाना के नापावाली के पीला जोहड़ में 108 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर धर्मसभा हुई. धर्मसभा में नीमकाथाना, पचलंगी, नौरगपुरा, सुरपुरा, कोटड़ा, जोधपुरा, कैरवाली, सेफरागुवार, सराय सहित कई गांवों से लोग पहुंचे.

यज्ञ आयोजक मोहनदास महाराज और नरसीदास महाराज ने बताया कि धर्मसभा में महायज्ञ की तैयारियों पर चर्चा हुई. गुजरात के डाकोरधाम से आए संत राम रतन दास महाराज का सम्मान किया गया. धर्मसभा में निर्णय लिया गया कि 3 जून को सुबह 10 बजे आसपास के गांवों के पंडितों को बुलाया जाएगा.

समिति द्वारा यज्ञ के लिए पंडितों का चयन किया जाएगा. 5 जून को अंतिम धर्मसभा होगी। 12 जून को कलश यात्रा निकाली जाएगी. इसके साथ श्रीराम महायज्ञ की शुरुआत होगी. 20 जून को पूर्ण आहुतियों और भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा. गुजरात के डाकोरधाम से आए संत राम रतन दास महाराज ने कहा कि यह महायज्ञ भगवान विष्णु का स्वरूप है और इससे पूरे जन मानस और सब का कल्याण होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

उन्होंने बताया कि यह महायज्ञ विश्व में कल्यानाथ और प्रकृति पर उथल-पुथल को रोकने के लिए किया जा रहा है. विजेंद्र कुड़ी ने बताया कि यज्ञ की तैयारी को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है जून सिस शुरू होगा, जो 20 मार्च तक चलेगा.

इस बीच अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे 12 मार्च को विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी,धर्मसभा में झड़ाया धाम के संत सीताराम दास महाराज, यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया पचलंगी, पूर्व सरपंच ताराचंद भावरिया नौरगपुरा, डॉ. रामकुमार सिराधना, रामनिवास ताखर, नापावाली सरपंच प्रतिनिधि विजय कुड़ी, सहित अनेक लोग मौजूद रहे.

Trending news