Sikar News: क्लास रूम में उल्टी करने पर भड़का प्रंसिपल, छात्र से की मारपीट

Sikar News: सीकर जिले के दादिया रामपुरा की न्यू एरा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रंसिपल ने छात्र के साथ क्लास रूम में उल्टी करने पर मारपीट की. 
 

Sikar News: क्लास रूम में उल्टी करने पर भड़का प्रंसिपल, छात्र से की मारपीट
Image Credit: Sikar News

Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले के दादिया रामपुरा की न्यू एरा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छठवीं कक्षा के छात्र के साथ क्लास रूम में उल्टी करने पर मारपीट का आरोप लगाया.

पीड़ित छात्र की दादी ने बताया कि 25 सितंबर को बच्चे के साथ मारपीट की गई, आज सुबह परिजन विद्यालय में बातचीत करने गए तो विद्यालय स्टाफ द्वारा गाली-गलौज और अभद्रता की गई. यहां तक कि महिलाओं के साथ भी विद्यालय स्टाफ ने गाली-गलौज की.

Add Zee News as a Preferred Source

उसी विद्यालय में अध्ययन करने वाली पीड़ित छात्र की बड़ी बहन सुहाना बानो ने बताया कि मेरे भाई के उल्टी होने पर शिक्षक को बताया गया, जिस पर शिक्षक द्वारा छात्र को अपने पास बैठा लिया.

थोड़ी देर बाद अचानक छात्र पर हमला कर दिया और जूते से मारपीट करने लग गया. छात्र के बेहोश होने के बाद भी शिक्षक मारपीट करने से नहीं रुका. बच्चे के परिजन बच्चे को लेकर रींगस पुलिस थाने पहुंचे और शिक्षक द्वारा की गई मारपीट का विरोध जताया.

इस संबंध में पीड़ित छात्र के पिता साबूदीन निवासी किशनमानपुरा ने प्रधानाध्यापक बलबीर महला के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है. इस संबंध में शिक्षक बलबीर महला का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन उठाकर थोड़ी देर बाद कॉल करने की बात कहकर काट दिया और इसके बाद अनेक बार कॉल लगाने पर भी नहीं उठाया.

इधर, सीकर जिले श्रीमाधोपुर में ज्वैलरी व्यापार का झांसा देकर करोड़ों रुपये और गहनों की ठगी करने का मामला सामने आया है. श्रीमाधोपुर बाजार में स्थित जय भवानी ज्वैलर्स के मालिक गुलशन सोनी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

गुलशन ने आरोप लगाया कि त्रिलोकपुरा निवासी मंगल सिंह ने ज्वैलरी व्यापार में साझेदारी का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया. आरोप है कि व्यापार के नाम पर गुलशन से 935 ग्राम सोना, 6 किलो 500 ग्राम चांदी और करोड़ों रुपये नगद ठग लिए गए.

इतना ही नहीं, आरोपी ने गुलशन से लिए पैसों से अपनी पत्नी शांति के नाम पर चौपड़ बाजार में दुकान भी खरीद ली. पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपी ने उससे 25 हस्ताक्षरित खाली चैक भी हड़प लिए. मामले की जांच एएसआई श्रीराम यादव कर रहे हैं. गौरतलब है कि चार दिन पहले मंगल सिंह ने भी गुलशन सहित अन्य चार लोगों के खिलाफ 10 करोड़ की ठगी का मामला दर्ज करवाया था.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More