Sikar Weather Update: सीकर के फतेहपुर में सर्दी ने छुड़ाई लोगों की धूजड़ी, 6.2 डिग्री पहुंचा रात का तापमान

Sikar Weather Update: राजस्थान में अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे फतेहपुर और आसपास के इलाकों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है. फिलहाल, मौसम शुष्क है और ठंडी हवाएं उत्तर दिशा से बह रही हैं.

Sikar Weather Update: सीकर के फतेहपुर में सर्दी ने छुड़ाई लोगों की धूजड़ी, 6.2 डिग्री पहुंचा रात का तापमान

Sikar Weather Update: सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में सर्दी ने अब दस्तक दे दी है. दिन-ब-दिन गिरते तापमान ने लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया है. सुबह और शाम के समय गलन भरी ठंड महसूस की जा रही है, जबकि दिन में धूप निकलने के बाद ही लोगों को राहत मिलती है.

मंगलवार को कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान माना जा रहा है. लगातार गिरते तापमान के चलते कस्बे में सर्दी का असर तेजी से बढ़ता जा रहा है.

सुबह के वक्त फतेहपुर की गलियों और चौपालों पर लोगों को सूर्यदेव की धूप सेकते हुए देखा जा सकता है. वहीं, बाहरी इलाकों और हाईवे मार्ग पर चाय-पान की दुकानों के सामने अलाव जलाकर लोग ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं. दुकानदारों से लेकर राहगीरों तक सभी अल्प समय के लिए हाथ तापते नजर आते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

सर्दी के बढ़ते असर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब लोग धूप निकलने के बाद ही अपने दैनिक कार्यों की शुरुआत कर रहे हैं. सुबह की ठंडी हवाओं और गलन के कारण लोग देर तक घरों में ही दुबके रहते हैं.

शीतलहर की स्थिति बन सकती

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे फतेहपुर और आसपास के इलाकों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है. फिलहाल, मौसम शुष्क है और ठंडी हवाएं उत्तर दिशा से बह रही हैं.

फतेहपुर के लोगों ने ठंड से निपटने के लिए पहले ही गर्म कपड़े, कंबल और हीटर निकाल लिए हैं. वहीं, चाय और मूंगफली की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ने लगी है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि नवंबर के मध्य तक इलाके में सर्दी और तेज़ हो सकती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Sikar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news