&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar Weather Update: सीकर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. शनिवार देर रात सीकर शहर सहित आसपास के इलाकों में बरसात हुई. बरसात के साथ ही हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. सीकर शहर के फतेहपुर रोड, सालासर रोड, पिपराली रोड क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में भी रिमझिम बारिश हुई.
देर रात हुई बारिश से सीकर शहर की कुछ सड़कों पर पानी भर गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है. मौसम में आए इस बदलाव से सीकर में गुनगुनी सर्दी का अहसास होने लग गया है.
अजीतगढ़ के अण्डेसरी मोहल्ले में बारिश की वजह जर्जर मकान अचानक गिर गया. इस हादसे में मकान में रहने वाले 11 लोग बाल बाल बच गए. यह सभी लोग बिहार के रहने वाले हैं. गनीमत की रात को उनके सोने से पहले ही मकान गिर गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.
वहीं, नीमकाथाना में लगातार हो रही बारिश से बांध पूरे तरीके से लबालब हो चुके हैं. गणेश्वर गांव में सालावाली नदी पर स्थित एनीकट बांध की कच्ची पाल टूट गई. यह एनीकेट दो साल पहले मनरेगा योजना के तहत बनाया गया था.
क्षेत्र से आई तेज बारिश के कारण एनीकेट की कच्ची पाल टूट गई. इससे बांध में जमा पानी तेज रफ्तार से नदी नालों में बहने लगा. पानी किसानों के खेतों में घुस गया, जिससे कि किसानों को नुकसान हुआ. किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की. इस पाल के टूटने से जिले का सबसे बड़ा रायपुर बांध ओवरफ्लो हो गया. बांध से 6 इंच की चादर चलना शुरू हो गई, जिससे आस-पास के क्षेत्रों में किसानों और ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे.
बता दें कि सात साल बाद बांध का गेज 14 फीट तक पानी पहुंचा है. पानी की आवक को देखते हुए हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले में अलर्ट जारी किया गया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Sikar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!