&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar Weather Update: जिले में मौसम ने यू टर्न ले लिया है. शहर सहित आस पास के इलाके में जमकर बारिश हो रही है. तैज हवाओं के साथ बारिश से हवाओं में ठंडक घुल गी है. आसमान में काली घटाओं के साथ हो रही बारिश हो रही है. बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है. तापमान में भी गिरावट आई. दो दिन से तेज गर्मी और उमस हो रही थी. बारिश के साथ आमजन को राहत मिली है.
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सीकर जिले में बारिश ने दस्तक दे दी. पूरे 22 दिनों की तपिश और सूखे आसमान के बाद आज सुबह सीकर में मौसम ने करवट बदली. सुबह करीब 5:30 बजे आसमान पर काले बादल छा गए और बिजली की कड़कड़ाहट के बीच बूंदाबांदी शुरू हो गई. इसके बाद से कभी हल्की फुहारें तो कभी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला चलता रहा. सुबह की इस बरसात ने न सिर्फ मौसम में ठंडक घोल दी बल्कि लोगों के चेहरों पर भी मुस्कान बिखेर दी.
8 सितंबर के बाद पहली बारिश
सीकर जिले में पिछली बार 8 सितंबर को हल्की बारिश दर्ज हुई थी. उस दिन फतेहपुर में महज दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी. इसके बाद पूरे जिले में आसमान बार-बार बादलों से ढका जरूर रहा, लेकिन बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी. किसानों और आमजन को लगातार बारिश का इंतजार था, जो आज जाकर पूरा हुआ.
अलर्ट नहीं, मौसम ने बदला रंग
दिलचस्प बात यह रही कि मौसम केंद्र जयपुर की ओर से आज सीकर में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया था. बावजूद इसके मौसम ने अप्रत्याशित रूप से करवट ली. विशेषज्ञों का कहना है कि यह बरसात बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम और अरब सागर में बने लो प्रेशर क्षेत्र के संयुक्त प्रभाव के कारण हुई.
साइक्लोनिक सर्कुलेशन का भी असर
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि हरियाणा और उसके आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसका असर राजस्थान के कई जिलों पर दिखाई दे रहा है. इसी वजह से अगले दो से तीन दिन तक प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है.
3 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला
जयपुर मौसम केंद्र ने संकेत दिया है कि प्रदेश में 3 अक्टूबर तक बरसात का दौर जारी रह सकता है. इस दौरान अलग-अलग जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है. किसानों के लिए यह राहत की खबर है क्योंकि नमी बढ़ने से आगामी रबी फसलों की बुआई में आसानी होगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Sikar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!