&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar Weather Update: पिछले कई दिनों से जिले भर में लगातार पड़ रही झुलसने वाली गर्मी और उम्र से लोग बेहाल थे. वहीं गुरुवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली. दोपहर तक लोगों को भयंकर उमस और तपन का सामना करना पड़ रहा था लेकिन करीब 4:00 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली.
तेज बारिश के चलते कहीं हल्की फुहारे तो कहीं झमाझम पानी गिरा. बारिश ने उमस भरे वातावरण को धो डाला और तपती धरती को ठंडक पहुंचाई. बारिश से पहले सुबह से ही शहर वासी उमस की मार झेल रहे थे. तेज धूप ने लोगों को परेशान कर रखा था. तेज गर्मी के चलते लोग घरों के अंदर भी पसीने से तरबतर महसूस कर रहे थे लेकिन शाम को बदले मौसम ने सबको राहत दी.
किसानों के लिए भी यह बरसात राहत का संदेश लेकर आई है. लगातार गर्मी और नमी की मार झेल रही फसलें अब इस पानी से ताजगी हासिल करेंगी. कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस समय हुई हल्की बरसात बाजरा मूंग और अन्य खरीफ की फसलों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी.
खेतों में जमीन धूल और गर्मी से प्रभावित पत्तियों को नमी मिलेगी और फसल का विकास बेहतर होगा. मौसम विभाग के अनुसार, सीकर सहीत शेखावाटी क्षेत्र मैं आने वाले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है.
मानसून का कमबैक
बता दें कि राजस्थान में पूरी तरह से मानसून का कम बैक हो चुका है. बीते 21 अगस्त को कई हिस्सों में ताबड़तोड़ बारिश हुई. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह में राजस्थान में मानसूनी गतिविधियां पूरी तरह से एक्टिव हो रहेंगी. इसके चलते दक्षिण और दक्षिण पूर्वी भागों में कई जगहों पर भारी, कई जगह पर अति भारी बारिश की संभावना है. आगामी तीन-चार दिनों तक झमाझम काले बादल खूब बरसेंगे.
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की जानकारी के मुताबिक, आज 22 अगस्त शुक्रवार को मरुधरा के 25 से ज्यादा जिलों में भयंकर बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है. शुक्रवार को इन तमाम जिलों में बारिश के वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.
आज 22 अगस्त शुक्रवार को मौसम विभाग ने राजस्थान के टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ जिला समेत आसपास के क्षेत्र में तमाम जगहों पर तेज मेघगर्जन के साथ हल्की से भारी बारिश और एक दो दौर अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके चलते इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिनकी स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है.
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की तरफ से जारी की जानकारी के मुताबिक, आज अन्य जिलों अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, बारां, झालावाड़, जयपुर, दौसा, अजमेर, नागौर, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ समेत आसपास के जिलों में तेज मेघगर्जन के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आज मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली अपना कहर ढा सकती है. कई जगहों पर तेज हवाएं चल सकती हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Sikar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!