Sikar Weather Update: फतेहपुर में बारिश ने मचाया तांडव, सड़कें बनी तालाब, गलियां बन गईं नदी

Sikar Weather Update: राजस्थान में सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में तेज बारिश होने से मुख्य रास्तों पर बरसाती पानी का भराव होने के साथ ही पैदल आवागमन करने वालों सहित वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 

Sikar Weather Update: फतेहपुर में बारिश ने मचाया तांडव, सड़कें बनी तालाब, गलियां बन गईं नदी
Image Credit: Sikar Weather Update

Sikar Weather Update: फतेहपुर कस्बे मे तेज बारिश होने से मुख्य रास्तों पर बरसाती पानी का भराव होने के साथ ही पैदल आवागमन करने वालों सहित वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शहर के सीकर रोड उप जिला चिकित्सालय सहित ट्रॉमा सेन्टर के सामने बरसाती पानी भराव के कारण अस्पताल आने वाले चिकित्सको रोगियों सहित अन्य लोगों को परेशानी का सामना कर आवागमन करना पड़ रहा है.

इसी तरह कस्बे के मुख्य बस स्टेण्ड से आशाराम मंदिर तक तथा पुराना सनिमा हॉल तिराहा,रामगढ रोड ठलवा आश्रम, मण्डावा रोड, चूणा चौक, गहणिया मंदिर मार्ग सहित अनेक स्थानो पर बरसाती पानी का भराव हो जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

नगर परिषद प्रशासन के पानी निकासी की व्यवस्थाओं की एक बार फिर पोल खुलती हुई नजर आयी. शहर में जगह जगह बरसाती पानी के भराव के कारण पैदल आवागमन करने वाले लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

फतेहपुर कस्बे के अनेक स्थानों पर सीवरेज चैम्बरों से भी पानी निकल रहा है तो सड़कों पर जगह जगह बने खड्डों में भी बरसाती पानी का भराव होने से वाहन चालको को जहा परेशानी हो रही है.

कस्बे के मण्डावा रोड पर बरसाती पानी का भराव होने से राजकीय नेवटिया बालिका स्कूल में विद्यार्थी भी स्कूल नहीं जा सके. कारण कि स्कूल जाने वाले रास्ते पर बरसाती पानी का भराव हो गया.

यहा बरसाती पानी का भराव बन गया तो इस सड़क मार्ग पर जगह जगह खड्डे भी बने हुए हैं. वहीं, कई जगह नाले खुले पड़े हैं तो एक स्थान पर सीवरेज चैम्बर भी खुला पडा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Sikar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.