Rajasthan Crime News: राजस्थान के सीकर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां के लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के राजपुरा गांव के प्राचीन माताजी के मंदिर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Sikar Crime News: राजस्थान के सीकर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां के लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के राजपुरा गांव के प्राचीन माताजी के मंदिर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया. मंदिर के पुजारी राजेन्द्र कुमार शर्मा ने बलारां पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया. पुजारी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने गांव के माताजी की मंदिर का मेन गेट तोड़कर मंदिर में रखे स्टील के दानपात्र को तोड़ा और करीब एक लाख रुपए की चोरी की वारदात की.
चांदी के छत्र और मंगलसूत्र भी ले गए
उसके बाद चोरों ने 2 चांदी के छत्र और मूर्तियों के गले से 2 सोने के मंगलसूत्र तोड़कर ले गये. सुबह जब गांव के लोग मंदिर की तरफ आए तो उन्हें चोरी का पता चला. गांव के माताजी के मंदिर में चोरी की वारदात के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. बलारां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू है.
राजसमंद में मंदिर की प्रतिमा को किया खंडित
वहीं राजसमंद के खमनोर थाना इलाके में कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर की प्रतिमा को खंडित किया है. जिसके बाद से आसपास के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. लोगों ने पुलिस से असामाजिक तत्वों को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं.
भैंसाखमेड़ गांव का मामला
यह पूरा मामला जिले के भैंसाखमेड़ गांव का बताया जा रहा है. जहां के मंदिर में भोपाजी की प्रतिमा को खंडित किया गया है. लोगों के आक्रोश के बीच में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को जल्दी से जल्दी पकड़कर सजा देने का वादा किया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!