&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Viral Video: राजस्थान के सीकर जिले में नीमकाथाना में एक शर्मशार करने वाली खबर सामने आई है. एक युवक पर गाय के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला प्रकाश में आया.
सूचना मिलते ही गौरक्षा दल और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज बंसिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया.
मनोज बंसिया ने कहा कि नीमकाथाना की धार्मिक नगरी में इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.
विहिप के कोषाध्यक्ष श्रीराम शर्मा ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है. गौरक्षा दल ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
सीकर जिले के लाखनी के शहीद सुल्तान सिंह बाजिया के स्मारक के निर्माण कार्यों का खंडेला विधायक सुभाष मील ने शिलान्यास किया. जवान सुल्तान सिंह के अंत्येष्टि स्थल पर स्मारक बनेगा, जिसकी घोषणा जवान की अंत्येष्टि के दौरान विधायक सुभाष मील ने की थी. आपको बता दें कि जवान सुल्तान सिंह बाजिया जनरल रिजर्व इंजिनियर फोर्स में हिमाचल प्रदेश के कुन्नूर जिले में तैनात थे, जिनका हिम स्खलन होने से निधन हो गया था.
स्मारक के शिलान्यास के दौरान खंडेला विधायक सुभाष मील ने शहीदों के शौर्य और पराक्रम को याद करते हुए नमन किया और आमजन से शहीदों के बलिदान को सदैव याद रखने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान पंचायत प्रशासक महेश बाजिया सहित ग्रामीण मौजूद रहे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSikar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!