माउंट आबू हनी ट्रैप केस, पुलिस और बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर लड़की ने होटल व्यवसायी को किया ट्रैप

Mount Abu News : खूबसूरत वादियों के लिए प्रसिद्ध माउंट आबू में एक ऐसा हनी ट्रैप केस सामने आया जिसमें लड़की, उसका ब्वायफ्रेंड और पुलिस भी शामिल थी. बार-बार मुलाकात और फोन कॉल के जरिए इलाके के एक होटल व्यवसायी को ट्रैप किया जाने लगा.
 

माउंट आबू हनी ट्रैप केस, पुलिस और बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर लड़की ने होटल व्यवसायी को किया ट्रैप
Image Credit: Mount Abu News

Mount Abu News : माउंट आबू में होटल व्यवसायी को हनी ट्रैप में फंसाकर वसूली करने के बहुचर्चित मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. 2016 के इस सनसनीखेज मामले में माउंट आबू कोर्ट ने पाँच आरोपियों को दोषी करार देते हुए 6 साल की सजा सुनाई है.

हालांकि मामले के मुख्य मास्टरमाइंड तत्कालीन थानाधिकारी रामचंद्र सिंह अब इस दुनिया में नहीं है. यह मामला है साल 2016 का है. जब माउंट आबू के होटल व्यवसायी विकास अग्रवाल को पहले नौकरी के बहाने शिवानी नाम की महिला ने संपर्क किया, फिर बार-बार कॉल कर होटल फ्लोरेंस में बुलाया.

Add Zee News as a Preferred Source

होटल में पहले से ही शिवानी का बॉयफ्रेंड गोविंदराम मेघवाल और तत्कालीन थानाधिकारी रामचंद्र सिंह मौजूद थे. जैसे ही विकास होटल पहुंचा, उसे शिवानी के साथ पकड़ा गया और थाने ले जाया गया. जहां विकास पर बलात्कार का मामला दर्ज करवाने की धमकी दी गई.

इस पूरे षड्यंत्र में शिवानी, उसका प्रेमी गोविंदराम मेघवाल, सैयद मोइनुल हक. गोविंद सिंह और गोपाल सिंह पर आरोप लगे. इन सभी ने मिलकर व्यवसायी को झांसे में लिया और डराकर 30 लाख रुपए वसूले. इस रकम में से एक हिस्सा तत्कालीन थानाधिकारी को भी दिया गया.

जांच में खुलासा हुआ कि यह एक पूर्व नियोजित षड्यंत्र था. पहले एक अन्य व्यवसायी राकेश को फंसाने की कोशिश की गई थी, लेकिन योजना विफल रही. इसके बाद विकास अग्रवाल को टारगेट किया गया.

मीडिया में खबर आने के बाद मामले की जांच शुरू हुई, जिसमें इस पूरे हनी ट्रैप रैकेट की परतें खुलीं. तो माउंट आबू के इस बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में न्याय की गूंज अदालत से आई है. एक सुनियोजित साजिश, जिसमें पुलिस की वर्दी तक इस्तेमाल हुई अब उसी कानून ने गुनहगारों को सजा दिलाई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sirohi News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More