सिरोही में बढ़ रहा लंपी डिजीज का प्रकोप, 100 से ज्यादा गोवंश संक्रमित

Lumpy disease: सिरोही जिले में लंपी डिजीज का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. 100 से ज़्यादा गोवंश इस बीमारी की चपेट में है और अब तक एक दर्जन से ज़्यादा की मौत हो चुकी है.

सिरोही में बढ़ रहा लंपी डिजीज का प्रकोप, 100 से ज्यादा गोवंश संक्रमित
Image Credit: Lumpy disease

Lumpy disease: राजस्थान के सिरोही जिले में लंपी डिजीज का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. 100 से ज़्यादा गोवंश इस बीमारी की चपेट में है और अब तक एक दर्जन से ज़्यादा की मौत हो चुकी है. हालात गंभीर हैं, लेकिन जिले का पशुपालन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है.

वहीं स्थानीय गौसेवकों ने सीएम को ईमेल करके गोवंश को बचाने के लिए एक मार्मिक अपील की है. सिरोही के रेवदर, शिवगंज, माकरौड़ा, ईसरा, गोयली, मांडवा व रामपुरा समेत दर्जनभर गांवों में लंपी डिजीज तेजी से फैल रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

ग्रामीण इलाकों में कई गोपालक अंधविश्वास के चलते अपने गोवंश का समय पर इलाज नहीं करा पा रहे. इसी बीच सिरोही की लब्धि सेवा संस्थान के गोसेवक पिछले 15 दिन से दिन-रात बीमार गोवंश की सेवा में जुटे हैं. बिना मेडिकल किट और संसाधनों के आपसी सहयोग से इलाज कर रहे हैं.

गोसेवकों ने सरकार से मार्मिक अपील की है- “सुनो सरकार! एक दर्जन से ज़्यादा गोवंश की मौत हो चुकी है, विभाग सिर्फ खाना-पूर्ति कर रहा है और लोग अंधविश्वास में अपने गोवंश को मरते देख रहे हैं. हमारा भी धैर्य टूट रहा है. मुख्यमंत्री जी, हमें उम्मीद है कि आप इन गौमाताओं की पुकार जरूर सुनेंगे.”

ज़ी मीडिया भी ग्रामीणों और गोपालकों से अपील करता है. अंधविश्वास से दूर रहें और लम्पी के लक्षण दिखते ही तुरंत इलाज कराएं, ताकि इस बीमारी को हराया जा सके और हमारी गोमाता को बचाया जा सके.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSirohi Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More