Sirohi News: बनास नदी के गड्ढे में नहाने गए थे थीं बच्चे, डूबने से तीनों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sirohi News: सिरोही जिले के आबूरोड शहर थाना क्षेत्र के अमरापूरी स्थित बनास नदी में 3 बच्चों के कपड़े मिले, डूबने की आशंका. पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे. जांच शुरू.

Sirohi News: बनास नदी के गड्ढे में नहाने गए थे थीं बच्चे, डूबने से तीनों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जिन बच्चों के कपड़े नदी के बाहर मिले थे, वे बुधवार शाम को घर से खेलने जाने का कह कर निकले थे. तीनों बच्चे पड़ोसी थे. गौताखोरों की टीम ने एक-एक कर तीनों बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकाल लिया. इसके बाद तीनों शवों को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

हादसे की सूचना मिलते ही पार्षद अमरसिंह और बड़ी संख्या में मानपुर के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए. मौके पर बच्चों के कपड़ों के अलावा क्रिकेट खेलने का बैट भी बरामद हुआ है. माउंट आबू सीओ गोमा मराम भी घटनास्थल पर पहुंचे. देर शाम को घर से निकले बच्चों में से चंदू (14) पुत्र राजूराम भील मानपुर हवाई पट्टी अभी तक घर नहीं लौटा था. पुलिस और ग्रामीण बच्चे के बारे में जानकारी जुटाने में जुट गए हैं.

गलाराम (12)पुत्र भानाराम , कालू (10) पुत्र भाना राम शामिल है. शहर थानाधिकारी हरचंद देवासी ने बताया की बनास नदी मे पड़े गड्डे मे पानी है उसके बाहर तीन बच्चे क़े कपडे मिले है तीनो बच्चो क़े डूब गए तलाशी क़े लिए स्थानीय गोताखोरो की मदद ली गई जिसमे सफलता मिली है तीनो बच्चे क़े शव को बाहर निकाला गया है.

पार्षद अमरसिंह ने बताया की मानपुर क्षेत्र क़े तीन बच्चे शाम को क्रिकेट खेलने गए जिसके बाद नहाने क़े लिए बनास नदी मे पड़े गड्डे मे गए जंहा गड्डे क़े बाहर उनके कपडे मिले है तीनो बच्चे नहाते समय पानी मे डूब गए मौक़े पर बड़ी संख्या मे ग्रामीण भी मौजूद है. गोतोखोरो ने करीब 50 मिनट की मशक्कत क़े शवों को बाहर निकाला गौतखोरो की टीम मे किशन कहार पुत्र गोकुल कहार, पप्पू राणा पुत्र फकिराराम , चेतन कहार पुत्र राजेश कहार निवासी लूनियापुरा शामिल रहे.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

Trending news