सिरोही का पश्चिम बनास बांध लबालब, लापरवाही से बढ़ी अनहोनी की आशंका

Sirohi News: सिरोही जिले में सबसे बड़ा पश्चिम बनास बांध लगातार बारिश के चलते 24 फीट की भराव क्षमता पूरी कर ओवरफ्लो हो गया है. ओवरफ्लो का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग बांध स्थल पर पहुंचे.

सिरोही का पश्चिम बनास बांध लबालब, लापरवाही से बढ़ी अनहोनी की आशंका
Image Credit: Sirohi News

Sirohi News: राजस्थान के सिरोही जिले में सबसे बड़ा पश्चिम बनास बांध लगातार बारिश के चलते 24 फीट की भराव क्षमता पूरी कर ओवरफ्लो हो गया है. ओवरफ्लो का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग बांध स्थल पर पहुंचे और यहां पिकनिक जैसा माहौल बन गया.

इस भीड़ के बीच लापरवाही के दृश्य भी सामने आए, जो गंभीर हादसे का कारण बन सकते हैं. वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह एक युवक ओवरफ्लो गेज की दीवार पर चढ़कर नहाते हुए खतरनाक करतब करता दिखाई दिया. वह दीवार पर चलने, कूदने और नाचने जैसी हरकतें कर रहा था.

Add Zee News as a Preferred Source

आसपास मौजूद लोगों ने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक ने किसी की नहीं सुनी. इस तरह की लापरवाहियां किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकती हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि बांध स्थल पर न तो सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं और न ही कोई रोक-टोक की व्यवस्था है.

ऐसे में अगर कोई हादसा होता है, तो जिम्मेदारी किसकी होगी. यह बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है. वहीं जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बारिश की स्थिति को देखते हुए जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है. इसके बावजूद सरूपगंज सिंचाई विभाग द्वारा बांध क्षेत्र में सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं.

गार्ड की अनुपस्थिति से बड़ी अनहोनी की आशंका बनी हुई है. ज़ी मीडिया इस खबर से बांध स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर रहा है, ताकि बारिश के मौसम में इस तरह की लापरवाहियों से होने वाले अनहोनी से बचा जा सके.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSirohi Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.