केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पहुंचे सिरोही, भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Advertisement

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पहुंचे सिरोही, भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भारत सरकार के संसदीय मामलों और केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सिरोही पहुंचने पर नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल के नेतृत्व में स्वागत सत्कार किया.

भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Sirohi: भारत सरकार के संसदीय मामलों और केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सिरोही पहुंचने पर नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल के नेतृत्व में स्वागत सत्कार किया. इस मौके पर मेघवाल ने सभी से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान में जोर-शोर से जुटने की अपील की. केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल उदयपुर से जालौर जिले के सुंधा माता जाने के दौरान गुरुवार को सिरोही पहुंचे. 

यह भी पढ़ें- सिरोही: नदी के तेज बहाव में बहे ऑटो और बाइक, देखते रह गए लोग

मुख्यालय पर नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली, नारायण देवासी, नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़, भाजयुमों जिलाध्यक्ष गोपाल माली आदि की उपस्थिति में नगर के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के दुप्पटो से सिरोही आगमन पर स्वागत किया. केंद्रीय मंत्री के साथ जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, प्रधान हंसमुख मेघवाल आदि जिले के पदाधिकारी और नेता साथ थे.

इस मौके पर कार्यकर्ताओं से मुखातिब होकर मेघवाल ने सभी के हाल-चाल पूछे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को दोहरा कर सभी से राष्ट्रीय हर घर तिरंगा अभियान में 13 से 15 अगस्त तक घरों पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करने के साथ जन जागरण करने का आग्रह किया. केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने आजादी के अमृत महोत्सव और 75 साल की सालगिरह को देशवासियों के लिए गौरवशाली क्षण बताया.

इस मौके पर नगर मंत्री जब्बरसिंह चौहान, अजय भट्ट, महेंद्र माली ललित प्रजापत, पार्षद प्रवीण राठौड़, लुंबाराम चौधरी, दीपेंद्र सिंह पीथापुरा, शैतान खरोर, मांगू सिंह बावली, लुंबाराम राणा, सोमेंद्र डांगी, अनिल प्रजापत, रमजान खान, चिराग रावल, भंवरलाल माली, गोविंद सैनी, बाबू सिंह माकरोड़ा, भावेश खत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

Reporter: Saket Goyal

अपने जिले की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

Trending news