Rajasthan news: सीमावर्ती गांव संगतपुरा के युवक गुरकीर्तन सिंह का, सऊदी अरब में हादसे के 18 दिन बाद, गुरुवार को अंतिम संस्कार हुआ. शव 18 दिन की देरी से गांव पहुंचा, जहां जनसैलाब ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Sri Ganganagar News: सीमावर्ती ग्राम पंचायत संगतपुरा के चक 9 एच बड़ा़ के युवक गुरकीर्तन सिंह का गुरुवार सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया. गुरकीर्तन की मौत दीपावली के दिन सऊदी अरब में एक हादसे के दौरान हो गई थी, जिसके बाद 18 दिनों के लंबे इंतजार के बाद उनका पार्थिव शरीर गुरुवार को पैतृक गांव पहुंचा. इस गमगीन माहौल में हुए अंतिम संस्कार में गांव सहित आसपास के गांवों से जनसैलाब उमड़ पड़ा.
18 दिन का इंतज़ार और चीख-पुकार
गुरकीर्तन का शव बीती रात जब गांव में पहुंचा, तो हर तरफ चीख-पुकार मच गई. परिजनों और ग्रामीणों की आंखों में आंसू थे, लेकिन संतोष इस बात का था कि चलो इतने दिनों बाद गुरकीर्तन के अंतिम दर्शन हो गए, जिसका इंतजार पूरा गांव हर रोज कर रहा था. सऊदी अरब में कानूनी कार्यवाही पूरी होने के बाद, फ्लाइट टिकट कंफर्म नहीं होने के कारण शव को भारत लाने में देरी हो रही थी. मंगलवार को टिकट कंफर्म होने पर गुरकीर्तन के बहनोई सुखजिंदर सिंह और मामा बलजिंदर सिंह बड़ी एंबुलेंस लेकर श्रीगंगानगर से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए. बुधवार सुबह 6 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरकीर्तन का शव उनके दोस्त लेकर पहुंचे, जो सऊदी अरब में उनके साथ काम करते थे.
तिरंगे में लिपटा ताबूतदिल्ली से चली एंबुलेंस बुधवार शाम 7 बजे चक 9 एच पहुंची. शाम हो जाने के कारण शव का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया. गुरकीर्तन के शव को ताबूत में ही ट्रैक्टर ट्रॉली द्वारा 9 एच की कल्याण भूमि तक ले जाया गया. शव यात्रा में भारी तादाद में लोग शामिल हुए और नम आंखों से 18 दिन बाद अपने सपूत को अंतिम विदाई दी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sri Ganganagar news हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!