Trending Photos

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस और प्रशासन साइबर ठगों से बचाव के करने के लिए आमजन को जागरूक करने के लिए दिन रात एक किए हुए है, किंतु फिर भी साइबर ठग अलग-अलग हथकंडे अपनाकर साइबर लूट करने में कामयाब हो रहे हैं. ऐसा ही एक साइबर ठगी का एक मामला गजसिंहपुर थाना में दर्ज हुआ है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बे के कपड़ा व्यवसायी पुरुषोत्तम लाल का पुत्र विदेश में रहता है. पुरुषोत्तम लाल को साइबर ठगों ने ऐसा डराया कि वह आनन-फानन में पैसे लेकर बैंक पहुंचा और साइबर ठगों के खाते में 5 लाख रुपए डिपॉजिट करवा दिए, जब ठग के पास 5 लाख पहुंचे, तो ठग के मन में फिर लालसा आ गई और फिर पुरुषोत्तम से 15 लाख रुपए की डिमांड की, जिस पर पुरुषोत्तम एक ने इधर-उधर से एक लाख इकठ्ठे तो किए, लेकिन उस दौरान बैंक बंद हो गया. बैंक बंद होने कारण पुरुषोत्तम लाल एक लाख रुपये डिपॉजिट करवाने ग्राहक सेवा केंद्र में पहुंच गया. वहां पर पहुंचने पर चर्चा होने पर उसे पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुका है.
फिर पुरुषोत्तम ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को बताया कि साइबर ठगों का फोन आया है कि उसका विदेश में रह रहा पुत्र एक्सीडेंट का शिकार हो चुका है. ठग ने कहा कि मैं उसका दोस्त बोल रहा हूं. अगर आपने जल्द पैसे नहीं डाले, तो उसकी जान को खतरा हो सकता है. बेटे से दुर्घटना होने की सूचना मिलने पर पुरुषोत्तम लाल ने कुछ भी सोचे समझे बगैर एसबीआई बैंक पहुंचकर साइबर लोगों के बताए पते पर 5 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए. वहीं, एक लाख और ट्रांसफर करते वक्त बैंक टाइम ऑफ हो गया. यह राशि डिपॉजिट करवाने के लिए मैं आपके पास पहुंचा.
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने सारी बात सुनकर उसके पुत्र से बात की, तो वह सकुशल होना पाया गया. तब कपड़ा व्यवसायी के समझ आया कि वह साइबर क्राइम के तहत ठगी का शिकार हो चुका है. इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई है. गजसिंहपुर पुलिस मामला दर्ज कर लिया. पुलिस का साइबर सेल इस मामले की पड़ताल में जुट गया है.
बता दें कि साइबर ठग 15 लाख रुपए ठगने के फिराक में था, वो ऐन वक्त पर बैंक बंद होने से पीड़ित पुरुषोत्तम लाल एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र पहुंच गया, जहां इस ठगी का भांडा फूट गया, नहीं तो धीरे-धीरे ठग पुरुषोत्तम 15 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दे देता.
रिपोर्टर - फतेह सागर
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!