अनूपगढ़ में नहर फटी! 25 बीघा जमीन डूबी, किसानों की फसल बर्बाद

Rajasthan News: अनूपगढ़ की 13 एपीडी रोही में नहर टूटने से 30-35 फीट कटाव आ गया, जिससे 25 बीघा जमीन जलमग्न हो गई और फसलें चौपट हो गईं. कई मोटरें व मोटर का कमरा पानी में डूब गए. किसानों ने मुआवजा व अतिरिक्त सिंचाई पानी की मांग की है.

अनूपगढ़ में नहर फटी! 25 बीघा जमीन डूबी, किसानों की फसल बर्बाद
Image Credit: anupgarh canal erosion

Anupgarh News: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 14 एपीडी के गांव 13 एपीडी की रोही में नहर के पुल के पास यूडीएम माइनर में लगभग 30-35 फ़ीट कटाव आ गया. नहर में कटाव आने के कारण लगभग 25 बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई और वही इस क्षेत्र के किसानों की सिंचाई पानी की बड़ी भी पिट गई है. नहर में कटाव आने पर नहरी अध्यक्ष जगदीश कूकना ने इसकी सूचना नहरी विभाग के अधिकारियों को दी. सूचना मिलने पर जेईएन नटवरलाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे. जेईएन ने बताया कि नहर में पीछे से पानी बंद करवा दिया गया है और किसानों की मदद से जेसीबी और लोडर से नहर को सही करने का प्रयास किया जा रहा है. किसानों ने बताया कि 25 बीघों में खड़ी फसल खराब हो गई है और वही खेत मे बने कुएं में लगी पानी की 3 मोटरे पानी मे डूब गई है और एक किसान के खेत मे बना मोटर का कमरा भी गिर गया है. किसानों ने प्रशासन से अतिरिक्त सिंचाई पानी और खराब फसल की आवाज में मुआवजा की मांग की है.

रात करीब 12 बजे की घटना
यूडीएम माइनर के नहरी अध्यक्ष जगदीश कूकना ने बताया कि नहर में कटाव शनिवार रात करीब 12 बजे आया था. कटाव आने के बाद इसकी सूचना तुरंत प्रभाव से अधिकारियों को दी गई. नहर में फुल पानी चल रहा था इसलिए सबसे पहले पीछे से नहर में पानी बंद करवाया गया. उन्होंने बताया कि नहर का पानी खेतो में पहुंचने के कारण किसान विजय मेघवाल और तरुण सिंह के खेत मे बने कुओं में नहर का पानी भर गया जिस कारण से विजय मेघवाल की एक पानी की मोटर डूब गई और खेत मे बना मोटर का कमरा भी गिर गया और तरुण सिंह की 2 पानी की मोटरे डूब गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

क्या बोले जेईएन नटवरलाल?
जेईएन नटवरलाल ने बताया कि किसानों की सूचना पर वह रात करीब 3:30 बजे मौके पर पहुंच गए थे. उन्होंने बताया कि नहर में पानी का दबाव अधिक होने के कारण उस समय नहर को सही करना संभव नहीं था इसलिए आज रविवार को किसानों की मदद से जेसीबी और लोडर से नहर को सही करने का प्रयास किया जा रहा है. विनोद नायक, मुकेश कुमार, सुनील, खेता सिंह, मांगीलाल कूकना, रमेश नाई, अजय पारीक, सुनील कालवा, महावीर रोलन सहित अन्य ग्रामीणों का नहर को सही करने में विशेष रूप से सहयोग है.

नहर के किनारे उगी झाड़ियां हटाई जाएंगी
नहरी अध्यक्ष जगदीश कूकना ने बताया कि सरपंच राजकुमार, विनोद कुमार,चैयरमैन हरफुल ढिल्लो ने मौके पर ही किसानों की सहमति से निर्णय लिया है कि 29 अगस्त से 5 सितंबर तक किसानों की सिंचाई पानी की बारी है. 6 सितंबर से नहर से सिल्ट निकालने और नहर के पटड़े पर उगी झाड़ियों को भी हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sri-Ganganagar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author