सीमा पर हर हाल में सुरक्षा! BSF IG ने जीरो लाइन पर नई तारबंदी का किया निरीक्षण, बताए नए प्लान

Sri Ganganagar News: बीएसएफ आईजी मांगीलाल गर्ग ने सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा कर ऑपरेशन सिंदूर व जन कल्याण कार्यक्रम में ग्रामीणों के सहयोग की सराहना की. महिला बैरक का लोकार्पण किया और घग्घर नदी व जीरो लाइन तारबंदी की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर समाधान सुझाए.

सीमा पर हर हाल में सुरक्षा! BSF IG ने जीरो लाइन पर नई तारबंदी का किया निरीक्षण, बताए नए प्लान
Image Credit: bsf ig inspectionSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

BSF Inspection: बीएसएफ आईजी मांगीलाल गर्ग ने गुरुवार को सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा किया. इस अवसर पर ग्राम पंचायत 30 एपीडी के सरकारी स्कूल में ऑपरेशन सिंदूर सीमा प्रहरी और सीमा जन कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आईजी मांगीलाल गर्ग ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमावर्ती ग्रामीणों के द्वारा जो सहयोग किया गया उसकी सराहना की. कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को उन्होंने शिक्षा के महत्व के बारे में भी बताया. आईजी ने अपने दौरे के दौरान घग्घर नदी के प्रवाह क्षेत्र के किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली.

ऑपरेशन सिंदूर का महत्व
बीएसएफ की 23 वीं बटालियन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बताया गया कि ऑपरेशन सिंदूर सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा और सामुदायिक सहयोग का प्रतीक है. इस अभियान ने न केवल सुरक्षा बलों की दक्षता को सिद्ध किया, बल्कि स्थानीय जनता और प्रशासन के आपसी तालमेल को भी मजबूत किया. ग्रामीणों ने सुरक्षा बलों का बढ़ चढ़ कर सहयोग किया.

Add Zee News as a Preferred Source

अपने संबोधन में क्या बोले?
अपने संबोधन में आईजी एमएल गर्ग ने कहा कि युद्ध जैसी परिस्थितियों में सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों की सुरक्षा करना बीएसएफ का पहला कर्तव्य है. यदि कभी गांव खाली करवाने की आवश्यकता हो, तो ग्रामीणों के पुनर्वास की पूरी जिम्मेदारी भी सीमा सुरक्षा बल निभाता है. उन्होंने कहा भारत की ताकत उसकी एकता में है. उन्होंने कहा कि जब पहलगाम ने आतंकी हमला हुआ तो तय हो गया था अब कुछ युद्ध के हालत पैदा हो गए है. हमले के दिन से ही सीमा सुरक्षा बल की तरफ से तैयारियां कर ली थी. ऑपरेशन सिंदूर हमारे देश की निर्णायक जीत रही हैं. दुश्मन मुल्क हमारे देश का कुछ ज्यादा नुकसान नहीं कर पाया और हमने उसे माकूल जवाब दिया.

आईजी गर्ग ने किया महिला बैरक का लोकार्पण
आईजी मांगीलाल गर्ग ने बिंजौर पोस्ट पर महिला प्रहरियों के लिए विशेष रूप से बनाए गए महिला बैरक का लोकार्पण किया. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिसके बाद महानिदेशक गर्ग ने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया. लोकार्पण के बाद महानिदेशक गर्ग की तरफ से बैरक का निरीक्षण किया. नव-निर्मित बैरक में आठ महिला प्रहरियों के रहने की उचित व्यवस्था की गई है. इसमें डाक्टिंग कूलर, इंडियन एवं वेस्टर्न टॉयलेट, कॉमन रूम, अलमारी, ड्रेसिंग रूम और ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है. यह बैरक न केवल सुरक्षा बल की महिला जवानों के आराम और सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया है, बल्कि उनकी ड्यूटी के दौरान आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भी तैयार किया गया है.

सीमा चौकियों का किया निरीक्षण
आईजी एम.एल. गर्ग ने बिंजौर से लेकर भेड़ताल तक की सीमा चौकियों का निरीक्षण किया. गर्ग ने निरीक्षण के दौरान जीरो लाइन के नजदीक बनाई गई नई तारबंदी, बहाव क्षेत्र तथा सुरक्षा इंतजामों का गहन अध्ययन किया और अधीनस्थ अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की. अधीनस्थ अधिकारियों ने आईजी गर्ग ने बताया कि अब घग्घर नदी में पानी की मात्रा कम हो चुकी है, किंतु कुछ दिनों पूर्व पानी का दबाव इतना अधिक हो गया था कि सुरक्षा दृष्टि से प्रशासन को एक बंधा तुड़वाना पड़ा. ताकि तारबंदी को संभावित नुकसान से बचाया का सके.

जीरो लाइन के पास नई तारबंदी का निरीक्षण
आपको कि इस बार जीरो लाइन के पास तारबंदी को स्थानांतरित करने का काम चल रहा है. इसके लिए चार फीट से अधिक गहराई में मजबूत दीवार बनाई गई है. पानी की निकासी के लिए सायफन भी तैयार किए गए हैं, लेकिन अभी तक वे पूरी तरह कारगर सिद्ध नहीं हो पाए हैं. गर्ग ने कहा कि पानी की निकासी में अवरोध गंभीर समस्या है और इसके लिए नया डिजाइन तैयार करवाया जाएगा. उन्होंने बताया कि किसानों को समस्या नहीं हो इसके लिए पचास पचास फीट के बड़े सायफन बनाए जाएंगे ताकि पानी धारा प्रवाह आगे बढ़ता जाए.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sri Ganganagar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More