Sri Ganganagar: दिव्यांग की हत्या के मामले में 3 आरोपी अरेस्ट, जयपुर के सीतापुरा में थे छिपे

Sri Ganganagar News: राजस्थान में 29 जून 2025 को अनूपगढ़ के गांव 2 पीजीएम मे कुछ लोगों के द्वारा एक घर में घुसकर हमला किया गया था. इस हमले में दिव्यांग मुकेश की मौत हो गई थी. मुकेश के पिता ने अनूपगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था, जिसकी जांच डीएसपी प्रशांत कौशिक के द्वारा की जा रही है.

Sri Ganganagar: दिव्यांग की हत्या के मामले में 3 आरोपी अरेस्ट, जयपुर के सीतापुरा में थे छिपे
Image Credit: sri ganganagarSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Sri Ganganagar News: 29 जून 2025 को अनूपगढ़ के गांव 2 पीजीएम मे कुछ लोगों के द्वारा एक घर मे घुसकर हमला किया गया था. इस हमले में दिव्यांग मुकेश की मौत हो गई थी. मुकेश के पिता ने अनूपगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था जिसकी जांच डीएसपी प्रशांत कौशिक के द्वारा की जा रही है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया इस मामले में हेड कांस्टेबल शेर सिंह और उनकी टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तीनो आरोपी जयपुर के हरमाडा थाना क्षेत्र के सीतापुरा में छुपे हुए थे. गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी अनूपगढ़ थाने के टॉप 10 आरोपियों की सूची में शामिल है. इस मामले में पुलिस ने पूर्व में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Add Zee News as a Preferred Source

लगातार 5 दिनों के प्रयासों से आरोपियों को किया गिरफ्तार
डीएसपी प्रशांत कौशिक के निर्देशानुसार एसएचओ ईश्वर जांगिड़ के सुपरविजन में हेड कॉन्स्टेबल शेर सिंह, कांस्टेबल राधेश्याम और कांस्टेबल अर्जुन की टीम का गठन किया गया. एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि गठित टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए मुखबीर सक्रिय किये. पुलिस टीम ने सराहनीय प्रयास करते हुए मुखबीर की सूचनाओं पर लगातार 5 दिनों तक चक 2 पीजीएम , 3 जीडी घडसाना, 2 केएएम खाल, रघुनाथपुरा, श्रीविजयनगर, सुरतगढ, जयपुर, सीकर में आरोपियों की तलाश की. पुलिस ने जयपुर के हरमाडा थाना क्षेत्र के सीतापुरा से गुरप्रीत सिंह उर्फ गौरी (25) पुत्र मंगल सिंह उर्फ मंगा कम्बोज सिख निवासी चक 03 जीडी, रवि (23) पुत्र मंगल सिंह उर्फ मंगा कम्बो सिख निवासी चक 03 जीडी और जगसीर सिह (25) उर्फ जग्गा सिंह पुत्र सरजीत सिंह कम्बो सिख निवासी चक 02 पीजीएम को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी अनूपगढ़ थाना क्षेत्र के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल है.

मृतक की पत्नी रह रही थी हत्या के आरोपी के साथ
मृतक के पिता सुल्तान पुत्र हरीराम नायक ने पुलिस को बताया कि उसके दूसरे बेटे रवि की पत्नी रवीना पिछले 5 महीनों से उसके पड़ोसी जग्गा सिंह के मामा के लड़के सोनी के साथ गाँव 3 जीडी में रह रही थी. इस मामले को जग्गा सिंह को भी पता था. उन्होंने बताया कि वह कई बार जग्गा सिंह को कह चुके थे कि रवीना को वापिस उनके घर भेज दे. इस कारण से जग्गा सिंह उनसे रंजिश रखने लगा था. इसी रंजिश के कारण 29 जून को जग्गा सिंह, गोरी,सोनी, रवि, बिट्टू व 5-6 अन्य व्यक्तियों ने एक राय होकर हथियारो से लेंस होकर उनके घर में घुस आए और हमला कर दिया. इस हमले में उसके बेटे मुकेश कुमार की मौत हो गई.

8 आरोपियों को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार
एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज होते ही घटना के 24 घण्टों में 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पूर्व में छिन्द्र कौर, बिट्टु सिंह, जगसीर सिंह, प्रेम कुमार, जसप्रीत सिंह, जस्सीह उर्फ जस्सा सिंह, अजय सिंह, जीतु उर्फ रणजीत को गिरफ्तार किया जा चुका है. आठों आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Sri Ganganagar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More