अनूपगढ़ में मूंग की फसल पर संकट, सिंचाई पानी को लेकर किसान और प्रशासन की वार्ता

Sri Ganganagar News: श्रीगंगानगर में इंदिरा गांधी नहर परियोजना की अनूपगढ़ शाखा के किसानों की मूंग की फसल सिंचाई पानी की कमी के कारण खराब होने की कगार पर पहुंच चुकी है.

अनूपगढ़ में मूंग की फसल पर संकट, सिंचाई पानी को लेकर किसान और प्रशासन की वार्ता
Image Credit: Sri Ganganagar News

Sri Ganganagar News: राजस्थान के श्रीगंगानगर में इंदिरा गांधी नहर परियोजना की अनूपगढ़ शाखा के किसानों की मूंग की फसल सिंचाई पानी की कमी के कारण खराब होने की कगार पर पहुंच चुकी है. अखिल भारतीय किसान सभा के द्वारा प्रशासन से आईजीएनपी में चार में से दो समूह में सिंचाई पानी की मांग की जा रही है.

आज मंगलवार को अनूपगढ़ के एडीएम कार्यालय में एडीएम अशोक सांगवा की अध्यक्षता में सिंचाई विभाग के अधिकारियों में किसान नेताओं की वार्ता हुई. वहीं किसान नेता सुनील गोदारा ने दूरभाष पर सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर प्रदीप रस्तोगी को किसानों की वास्तविक स्तिथि से भी अवगत करवाया.

Add Zee News as a Preferred Source

सिंचाई विभाग के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि इंदिरा गांधी नहर परियोजना में चार में से दो समूह में नहर में पानी छोड़ा जाएगा और अगर परिस्थितियों सकारात्मक रहती है, तो किसानों को बैलेंस पानी भी दिया जाएगा. किसान नेता राजू जाट ने सरकार और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार और सिंचाई विभाग किसानों को सिंचाई पानी देने में असफल रहा है.

उनके असफलता के कारण किसानों को समय पर सिंचाई पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे मूंग की फसल खराब होने के कगार पर पहुंच चुकी है. किसानों ने प्रशासन को मांगे नहीं माने जाने पर शुक्रवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है.

आईजीएनपी की अनूपगढ़ शाखा के किसानों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की अनूपगढ़ एडीएम ऑफिस में वार्ता हुई. दो दौर की वार्ता में सिंचाई विभाग के एक्सईएन के.एल बैरवा ने किसान नेताओ को अनूपगढ़ की इंदिरा गांधी नहर परियोजना में चार में से दो समूह में सिंचाई पानी चलाने का आश्वासन दिया. किसान नेता सुनील गोदारा ने बताया कि सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर प्रदीप रस्तोगी से दूरभाष पर वार्ता हुई.

उन्होंने बताया कि आईजीएनपी की अनूपगढ़ शाखा में 4 में से 2 समूह में पानी चलाने के लिए हनुमानगढ़ सिंचाई विभाग के कार्यालय में बैठक चल रही है. उन्होंने राज्य सरकार को चार में से दो समूह में पानी चलाने का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है. अगर राज्य सरकार इसकी स्वीकृति देती है, तो इंदिरा गांधी नहर परियोजना में चार में से दो ग्रुप में पानी चला दिया जाएगा.

किसान नेता राजू जाट ने बताया कि अनूपगढ़ शाखा के किसानों ने इस समय खेतों में मूंग की फसल का बिजान किया हुआ है और किसान फसल को बचाने के लिए बैलेंस पानी की मांग कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि किसानों में सिंचाई विभाग से मांग की है कि 21 अगस्त से 29 अगस्त तक नहर चलने के बाद जब नहर बंद होगी, तो उसके बाद नहर में बैलेंस पानी छोड़ा जाए.

इस पर चीफ इंजीनियर प्रदीप रस्तोगी ने किसानों को दूरभाष आश्वासन दिया है कि अगर परिस्थितियों सकारात्मक रहती है तो नहर बंद होने के बाद अनूपगढ़ शाखा में किसानों को बैलेंस पानी भी दिया जाएगा.

किसान नेता सत्य प्रकाश सियाग ने बताया कि सिंचाई विभाग अगर किसानों को आवश्यकता अनुसार सिंचाई पानी नहीं देता, तो घड़साना में शुक्रवार को प्रस्तावित बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी और घड़साना के एसडीएम कार्यालय का बड़े स्तर पर घेराव किया जाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSri ganganagar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More