&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sriganganagar News : प्रदेश भर में इस समय भीषण सर्दी और शीतलहर का दौर जारी है. रात के समय पड़ रही कड़कड़ाती ठंड के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है. दिसम्बर माह की शुरुआत से ही सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है तो लोग भी आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे है.
लेकिन अन्नदाता को मानो सर्दी की परवाह ही नहीं है और इस भीषण सर्दी में भी रातभर खुले आसमान के नीचे शीतलहर के बीच अपनी फसलों को पालने में जुटा हुआ है. मगर सिस्टम है कि उसे इस काम में भी परेशान कर रहा है. मामला कृषि बिजली की सप्लाई से जुड़ा हुआ है. राजस्थान में बिजली विभाग द्वारा किसानों को दी जाने वाली मात्र 6 घण्टे की बिजली सप्लाई भी इस सर्द भरी रातों में रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक दी जा रही है. इसके चलते किसान रातभर अपने खेतों में सिंचाई पानी लगाकर अपनी फसल को सहेजने में लगा है.
)
आमतौर पर दिसम्बर माह में फसलों में भी सिंचाई का समय शुरू हो जाता है. तो ऐसे में बढ़ती ठंड से किसान रातभर पानी मे खड़े रहकर और अलाव तापकर सर्दी से बचाव का प्रयास कर रहा है. प्रदेश में बिजली विभाग द्वारा किसानों को मात्र 6 घण्टे ही बिजली आपूर्ति देने का प्रावधान है और यही बिजली विभाग किसानों को हर सप्ताह रात 10 बजे से सुबह 4 बजे कड़कड़ाती ठंड में सप्लाई कर रहा है. इस कारण किसानों को सारी रात गुजर जाने के बाद भी सुबह तक इस काम में मशक्कत करते करते देखा जा सकता है.
मामले पर डिस्कॉम के AEN चन्द्र शेखर ओझा से बात की गई तो उनका कहना था कि किसानों को निर्धारित घण्टों की बिजली देने का प्रयास रहता है. मगर अतिभारन की समस्या के चलते पूरे इलाके के किसानों को रात भर ही बिजली सप्लाई दी जाती है, तो वही निर्धारित समय सारिणी के अनुसार किसानों को बिजली सप्लाई की जा रही है.
पूरे मामले को लेकर विधायक डूंगरराम गेदर ने कहा कि सरकार को किसानों के प्रति सवेदनशीलता दिखानी चाहिए ताकि किसानों को परेशानी का सामना ना करना पड़े.
रिपोर्टर- प्रदीप सुथार
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sriganganagar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!