श्रीगंगानगर में तेजी से बढ़ रहा घग्गर नदी का जलस्तर, खुलवाए गए सायफन

Sri Ganganagar News: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. घग्गर नदी का पानी आज गुरुवार को सुबह 8:30 बजे तक गांव 88 जीबी पहुंच चुका है. भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सिंह चंदी ने बताया कि घग्गर नदी में पानी की मात्रा में लगभग एक फीट पानी की मात्रा बढ़ी है. प्रशासन ने घग्गर नदी में बढ़ते जल स्तर को गम्भीरता से लेते हुए ग्रामीणों को सतर्क किया है. 

श्रीगंगानगर में तेजी से बढ़ रहा घग्गर नदी का जलस्तर, खुलवाए गए सायफन
Image Credit: Sri Ganganagar NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Sri Ganaganagar News: घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. घग्गर नदी का पानी आज गुरुवार को सुबह 8:30 बजे तक गांव 88 जीबी पहुंच चुका है. भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सिंह चंदी ने बताया कि घग्गर नदी में पानी की मात्रा में लगभग एक फीट पानी की मात्रा बढ़ी है. प्रशासन ने घग्गर नदी में बढ़ते जल स्तर को गम्भीरता से लेते हुए ग्रामीणों को सतर्क किया है.

एसडीएम सुरेश राव ने बताया कि भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गांव 35 एपीडी में मजनू पोस्ट पर तारबंदी के नजदीक बने सायफन खोले गए है ताकि पानी के प्रवाह में कोई बाधा नहीं आए. घग्गर नदी का पानी सायफन के बीच से होते हुए एक बार तो पाकिस्तान में प्रवेश करेगा फिर उसके बाद पुनः भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए भेड़ताल तक पहुंचेगा. उन्होंने बताया कि घग्गर नदी का पानी आगामी 3 दिनों में भेडताल में प्रवेश कर सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source


पानी की मात्रा बढ़ी
आज गुरुवार सुबह गुल्ला चिक्का पर प्रवाह बढ़कर 48220 क्यूसेक, खनौरी पर 12900 क्यूसेक, चांदपुर पर 14400 क्यूसेक और ओट्टू डाउन स्ट्रीम पर 20500 क्यूसेक दर्ज हुआ. घग्गर सायफन पर प्रवाह 16358 क्यूसेक, नाली बेड पर 5000 क्यूसेक, आरडी 42 जीडीसी पर 11308 क्यूसेक, आरडी 133 जीडीसी डाउन स्ट्रीम पर 5850 क्यूसेक और आरडी 158 जीडीसी पर 5800 क्यूसेक है. बुधवार को यही आंकड़े अपेक्षाकृत कम थे. बुधवार की तुलना में गुरुवार को सभी प्रमुख बिंदुओं पर पानी की मात्रा बढ़ी, जो साफ संकेत देती है कि घग्गर का बहाव अभी और तेज होगा.


बहाव क्षेत्र को तेजी से किया जा रहा है साफ
भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सिंह चंदी ने बताया कि घग्गर नदी में पानी की मात्रा में लगभग एक फीट पानी की मात्रा बढ़ी है. प्रशासन की ओर से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है. नदी के बहाव क्षेत्र में जमा घास-फूस और झाड़ियां हटवाने का कार्य कराया गया ताकि पानी के प्रवाह में कोई बाधा न रहे. एसडीएम सुरेश राव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध बंध बनाए जाने की जानकारी मिलने पर उन्हें तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए है. हल्का पटवारी को सतर्क किया गया है. उन्हें निर्देश दिए गए है कि बहाव को अवरुद्ध न होने दिया जाए. प्रशासन ने मौके पर मौजूद होकर किसानों को भी सतर्क किया और सहयोग की अपील की. सीमा क्षेत्र में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है.

प्रशासन और जनप्रतिनिधि हुए सक्रिय
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित मजनू पोस्ट के पास 35 एपीडी क्षेत्र में सायफन खुलवाए गए ताकि पानी का दबाव नियंत्रित रहे. बीएसएफ अधिकारी लगातार नदी के बहाव की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. गांवों के किसानों ने भी प्रशासन को भरपूर सहयोग दिया. ग्राम पंचायत के सरपंच मनवीर सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और किसानों का नेतृत्व करते हुए बहाव क्षेत्र की सफाई करते हुए घासफूस झाड़ियों रुपी अवरोध हटवाए. एसडीएम सुरेश राव ने किसानों और आमजन से अपील की कि वह बिना आवश्यकता होने पर नदी के बहाव क्षेत्र से दूर रहें और प्रशासन का पूरा सहयोग करें. घग्गर की धार में बनाए गए अवैध बंधों को हटाए ताकि पानी निर्बाध रूप से चलता रहे. बुधवार की स्थिति ने यह साफ कर दिया है कि घग्गर का जलस्तर बढ़ चुका है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं sriganganagar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More