Lawrence Bishnoi Gang: लास्ट वार्निंग थी... या तो सुधर जाए, वरना अगली बार छाती में मारेंगे गोली, लॉरेंस गैंग ने रियल एस्टेट कारोबारी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग...

Lawrence Bishnoi Gang:  "लॉरेंस गैंग का तांडव! रियल एस्टेट कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, "सुधर जाए वरना अगली बार छाती में मारेंगे गोली" की धमकी.

Lawrence Bishnoi Gang: लास्ट वार्निंग थी... या तो सुधर जाए, वरना अगली बार छाती में मारेंगे गोली, लॉरेंस गैंग ने रियल एस्टेट कारोबारी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग...
Image Credit: Lawrence Bishnoi Gang

Lawrence Bishnoi Gang: श्रीगंगानगर में मंगलवार सुबह 10 बजे एक रियल एस्टेट कारोबारी पर बदमाश ने गोलियां चला दीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाश द्वारा गोलियां चलाने की घटना कैद हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

कारोबारी आशीष गुप्ता पर हमले के बाद गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें लिखा है कि "लास्ट वॉर्निंग दी है, सुधर जाए नहीं तो अगली बार सीने में गोली मारेंगे." पुलिस के अनुसार, आशीष गुप्ता जस्सा सिंह मार्ग पर जिम से बाहर निकलकर मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ.

Add Zee News as a Preferred Source

बदमाश ने आशीष गुप्ता पर एक के बाद एक 7 राउंड फायर किए, जिससे वे जान बचाने के लिए जिम में घुस गए. इस फायरिंग में एक गोली उनके पैर में लगी. इसके बाद लोगों ने उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

गोलियों की सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी पृथ्वीपाल सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से कुछ खाली कारतूस बरामद किए हैं. इसके अलावा, पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी करवाई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की जा सके.

लॉरेंस ग्रुप ने आशीष गुप्ता पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है. फेसबुक पर अनमोल बिश्नोई के नाम से एक पोस्ट शेयर हुई है, जिसमें दावा किया गया है कि आशीष गुप्ता पर हरि बॉक्सर और आरजू ने अनमोल के कहने पर गोलियां चलाईं. पोस्ट में आशीष गुप्ता पर जमीन के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया गया है और उन्हें सुधर जाने के लिए लास्ट वॉर्निंग दी गई है. पोस्ट में लिखा है कि अगली बार छाती में गोली मारेंगे. हालांकि, पुलिस इस पोस्ट की जांच कर रही है और इसकी पुष्टि नहीं की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है.

एसपी गौरव यादव ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए. उन्होंने बताया कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. एसपी ने व्यापारी से भी मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और बताया कि उनकी टीमें लगातार काम कर रही हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं